आचंलिक

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता बेहोश, सड़क पर किया चक्काजाम

  • पिछले 1 महीने से मांगों को लेकर आंदोलन जारी

विदिशा। आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का एक महीने से आंदोलन जारी है। गुरुवार को आंदोलन के दौरान एक कार्यकर्ता की तबीयत खराब हो गई। इस बात से नाराज आशा-ऊषा कार्यकर्ता नाराज हो गई और चक्काजाम कर दिया। आंदोलन करने वाली कार्यकर्ता इस बात से नाराज हैं कि एक महीने से ज्यादा आंदोलन के हो गए हैं लेकिन शासन ध्यान नहीं दे रहा है।धरने के दौरान दोपहर में एक आशा कार्यकर्ता को सड़क पार करते वक्त चक्कर आ गए। चक्कर आने की वजह से कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़ी। उसे सड़क पर गिरा देखकर कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के नहीं आने पर धरने स्थल पर मौजूद सभी आशा कार्यकर्ता नाराज हो गईं और सड़क पर जाम लगा दिया।



सुध लेने कोई नहीं आया
जिला अध्यक्ष विनीता शर्मा कार्यकर्ता को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले 1 महीने के दौरान स्वास्थ्य विभाग या शासन प्रशासन की तरफ से उनकी सुध लेने कोई नहीं आया। हालात इतने बुरे हो गए हैं कि आशा कार्यकर्ता कमजोर हो गई हैं। तेज धूप की वजह से एक आशा कार्यकर्ता की यह हालत हुई है। चक्का जाम की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार सरोज अग्निवंशी भी मौके पर आई लेकिन तब तक चक्काजाम हट चुका था।

Share:

Next Post

सरिया घुसने से मरे यूपी निवासी की हुई शिनाख्त, टाटा के गड्ढों के कारण हुई थी दुर्घटना

Fri Apr 14 , 2023
डिवाईडर से टकराया लोडिंग वाहन-रैलिंग का सरिया आरपार होने से गई जान-सुबह परिवार उज्ज्ैन पहुँचा उज्जैन। कल रात इंदौर रोड पर डी मार्ट के समीप इंदौर से उज्जैन की ओर जा रहा लोडिंग डिवाईडर से टकरा गया और रैलिंग का सरिया आरपार होने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर […]