img-fluid

अमृतसर में ASI जोगा सिंह की हत्या, ड्यूटी पर जाते समय बदमाशों ने मारी गोली

May 24, 2026

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के मजीठा इलाके में आज सुबह (रविवार, 24 मई) पंजाब पुलिस के ASI की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, ASI सिंह जब सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि उन्हें दो गोलियां लगी थीं. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.हालांकि, हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


  • पंजाब पुलिस के यातायात विभाग में तैनात ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के बांगर क्षेत्र के घनिया गांव के निवासी थे. सुबह करीब 6 बजे वो अपनी स्कूटी (PB06BJ-6614) से ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे. मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले, बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने रास्ते में उनकी स्कूटी को घेर लिया. इसके बाद उन पर गोलीबारी की गई. इस दौरान ASI को दो गोलियां लगीं – एक सीने के बाईं तरफ और दूसरी कमर में.

    घटना की सूचना मिलते ही SSP सुहैल मीर कासिम, डीएसपी कमालमीत सिंह और एसएचओ करमापाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं एक फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने सबूत जुटाए. घटनास्थल से गोली के खोखे भी बरामद किए गए हैं.

    एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि पुलिस अधिकारी एएसआई जोगा सिंह का शव फतेहगढ़ चुरियन-मजीठा रोड पर पड़ा है. सूचना मिलते ही मजीठा के वर्तमान SHO तुरंत मौके पर पहुंचे. मीर ने बताया कि हमने शव की जांच की और उसमें गोली के निशान पाए. उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और तकनीकी टीमें भी जांच कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह सड़क बहुत व्यस्त रहती है, इसलिए हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी हो, सड़क पर हुई लड़ाई हो या कोई अन्य संभावित कारण. जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है.

    Share:

  • होर्मुज से ऊर्जा सकंट तक, जयशंकर-रुबियो के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Sun May 24 , 2026
    नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई. इसके बाद दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इस दौरान ईरान युद्ध, होर्मुज, रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा संकट, आतंकवाद, व्यापार और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्री जयशंकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved