img-fluid

असम : CM हिमंता सरमा का जलवा कायम! शुरूआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

May 04, 2026

नई दिल्ली. असम (Assam) विधानसभा चुनाव (assembly elections) नतीजों पर देशभर की नजर बनी हुई है. एनडीए (NDA) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिली है. एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार फिर से बनती नजर आ रही है.

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सूबे की 126 सीटों पर किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर की नजर बनी हुई है. असम में इस 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच देखा जा रहा है.


  • बीजेपी ने AGP और UPPL के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने AIUDF सहित कई दलों के साथ तालमेल बैठाया. इलेक्शन कैंपेन के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC, CAA, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों के मुद्दे और विकास सबसे बड़े चुनावी मुद्दे रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कीं.

    इस बार के असम विधानसभा चुनाव भारी मतदान दर्ज किया गया, जिसे सत्ता और विपक्ष दोनों अपने पक्ष में बता रहे हैं. एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिलने के संकेत मिले हैं. हालांकि, कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बताया गया है. कांग्रेस गठबंधन ने भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है और नतीजों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
    शुरुआती रुझानों में NDA आगे, 110 में से 83 सीटों पर बढ़त
    2026 असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. 126 में से 110 सीटों के रुझानों में BJP के नेतृत्व वाले NDA को मज़बूत बढ़त मिलती दिख रही है, जो 83 सीटों पर आगे है. CONG+ 27 सीटों के साथ पीछे चल रहा है, जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपना खाता भी नहीं खोला है.

    Share:

  • इस शातिर चोर ने बनाया चोरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड! गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम, जानिए क्‍या है पूरा मामला?

    Mon May 4 , 2026
    नई दिल्‍ली । कहते हैं कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते हैं, लेकिन कोई इस हद तक भी जा सकता है, यह सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. मीडिया में इन दिनों एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की सूची में एक नया और बेहद अजीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved