उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होते ही निगमायुक्त ने अपनी टीम को बनाया शक्तिशाली

उज्जैन। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने गुरूवार शाम को जारी अपने एक आदेश में अपने तीन अधिकारियों के क्षेत्राधिकार बढ़ाते हुए जिम्मेदारियां सौपी है। निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अन्य आदेश तक उल्लेखित दायित्वों को ग्रहण करें।
उपायुक्त मनोज पाठक को निगम मद, पार्षद मद, झोनल मद के अलावा एमआयसी के कामकाज का संचालन एवं प्राधिकारियों की शक्तियां तथा कत्र्तव्य सौपे हैं। वे निगम सचिव का काम भी करेंगे। इसीप्रकार आयुक्त को प्रदत्त 20 लाख रू. के निर्माण कार्यो के अधिकार/सामग्री क्रय करने के अधिकार सौपे हैं। इसके अलावा अमृत मिशन, वर्कशॉप, गैरेज, प्रकाश विभाग,सीएम हेल्पलाइन,कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड, कालोनी सेल, विधि एवं निर्वाचन शाखा, आईटी सेल,स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, तरणताल, श्रमिक कल्याण सेल,सामान्य प्रशासन विभाग, रिकार्ड विभाग, स्थापना विभाग,निगम कार्यालय,जनसंपर्क विभाग, शिक्षा एवं झोन 1 से 6 तक का प्रभार दिया गया है।

Share:

Next Post

संजा पर्व-बहुत कुछ सिखाते-बताते हैं संजा के माण्डने

Fri Sep 11 , 2020
उज्जैन। मालवा का प्रमुख त्‍योहार संजा पर्व मनाया जा रहा है। संजा के माण्डने जहां बहुत कुछ बताते, सिखाते हैं वहीं ये माण्डने लोक मान्यताओं का वर्णन भी करते है, जो तात्कालिक समय हुआ करती थी। संजा पर्व के माध्यम से कुंवारी लड़कियों को बताया जाता है कि सद्मार्ग पर चलने के लिए धर्म के […]