विदेश

बुजुर्ग महिला पर किया अटैक, 67 वर्षीय महिला ने सिखाया सबक

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया की बात है। यहां एक 82 वर्षीय महिला पर एक लड़के ने अटैक कर दिया। जैसे ही इस बात की भनक महिला की 67 वर्षीय दोस्त को लगी तो उसने लड़के को जो पटखनी दी वो सारी उम्र इस बात को याद रखेगा। जब पुलिस आई तो जमीन पर पड़ा था लड़का।

Lorenza Marrujo की उम्र 67 वर्ष है। उन्होंने पहले इस लड़के को शिफ्ट किक मारी, फिर उसकी छाती पर किया अपना कोहिनी से जोरदार वार। जब पुलिस आई तो ये लड़का जमीन पर गिरा पड़ा था। Marrujo अपना घुटना रखकर उसपर बैठी थीं। बता दें कि Marrujo ने jiu-jitsu में ब्लैक बेल्ट ले रखी है।

Marrujo ने जैसे ही अपार्टमेंट में अपनी 82 वर्षीय दोस्त Elizabeth McCray का चीखना सुना तो वो उसकी मदद के लिए आ गई। लड़के ही हाइट 5 फीट 9 इंच थी। वहीं Marrujo 4 फीट 10 इंच की हैं। लेकिन उन्होंने जिस तरह से उसे किक मारी किसी ने नहीं सोचा होगा कि वो ऐसा कर सकती हैं। वो दर्द के मारे कराह रहा था

Marrujo कहती हैं, ‘जैसे ही मैंने किक मारने के बाद कोहिनी से उस पर वार किया तो उसे बहुत तेजी से दर्द हुआ। वो दर्द से कराह रहा था। मैंने उससे कहा चिल्ल आउट।’ फिलहाल शख्स को पुलिस पकड़कर ले गई है और उस पर सीनियर सिटीजन को तंग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता चला, ऐज और हाइट कोई मैटर नहीं करता। हिम्मत और स्किल्स मैटर करती हैं।

Share:

Next Post

सड़कों के जाल से हो रही विकास की राह आसान : शिवराज

Thu Oct 8 , 2020
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में श्रमिकों और किसानों सहित नागरिकों की तकलीफें दूर करने का भरसक प्रयास किया गया। हमारा देश गांव में बसता है। अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य से आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और वर्तमान दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। विशेषकर सड़कों का जाल बिछाने […]