उज्जैन। शहर की घण्टाघर चौपाटी (Ghantaghar Chowpatty) पर एक ठेला लगाकर डोसा की दुकान चलानेवाले युवक को डोसा (dosa) नहीं खिलाने की बात पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। माधवनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को पुलिस ने बताया कि धन्नालाल की चाल निवासी भूरा पुत्र सदाशीव घण्टाघर चौक पर डोसा का ठेला संचालित करता है। मायापुरी निवासी पिंटू दरबार उसके पास पहुंचा और नि:शुल्क डोसा खिलाने को कहा। मना करने पर उसने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार पिंटू के खिलाफ हफ्तावसूली के प्रकरण दर्जं है। पुलिस ने एक ओर प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी फरार है।
उज्जैन। सहारा बैंक के कर्मचारी (employees of sahara bank) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या (suicide by consuming poison) कर ली। वह खातेदारों से परेशान हो गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। इंगोरिया थाना पुलिस के अनुसार इंगोरिया निवासी योगेश पिता गोवर्धन सोनी आयु 41 वर्ष सहारा बैंक में रूपये कलेक्शन […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में तबादलों का क्रम जारी है, आज राज्य शासन ने 25 IAS अधिकारियों के तबादले के साथ साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये। तबादला सूची में अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर जैसे प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया […]
विजय मोदी, उज्जैन। बुधवार दोपहर गहरे संचालक को दिनदहाड़े गोली मारी जिस को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद की दिनदहाड़े जरा संचालक को गोली मार दी जिससे युवक की मौत हो गई। पुरानी रंजिश को लेकर दिया घटना को अंजाम, घायल राजू द्रोणवत को अस्पताल भेजा गया। […]
उज्जैन। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने के बाद उनके 95 समर्थक भी भाजपा में जा रहे हैं, जबकि 5 पदाधिकारियों को भोपाल में कांग्रेस छुड़वाई गई थी। सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद भोपाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ था, इसमें पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नारायणसिंह भाटिया, आजम […]