विदेश

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज ने गणतंत्र दिवस पर भारत को दी शुभकामना, कही यह बात

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि यह दिन आधुनिक भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का क्षण है। यह भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का मौका है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जो एक खुशहाल #RepublicDay मना रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है।


दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्व में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देता है। आस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने संबंधों को मजबूती और गहराई देते हुए अपने साझा भविष्य की ओर बढ़ना है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने लिखा है कि भारत ने अपनी आजादी के बाद सात दशकों में असाधारण प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के संबंध के लिए भारत का आभार व्यक्त करता है। यह संबंध दोनों देशों को समृद्ध करता है।

Share:

Next Post

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी गदर 2, फिर तारा सिंह बन बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं सनी देओल

Thu Jan 26 , 2023
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस को काफी समय से इंतजार है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही यह सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, आज गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने अपने फैंस को तोहफा दे दिया है। मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर रिलीज […]