व्‍यापार

वाहन कलपुर्जे बनाने वाली स्टील स्ट्रिप्स को अमेरिका से 30 हजार पहिए का ऑर्डर

मुंबई। वाहन कलपुर्जे बनाने वाली स्वदेशी अंतरराष्ट्रीय कंपनी स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स इंडिया लिमिटेड को अमेरिका से 30 हजार पहिए का ऑडर प्राप्त हुआ है।

स्टील स्ट्रिप्स ने है सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि अमेरिका में केरावान ट्रेलर वाहनों के लिये 30 हजार पहियों का आर्डर प्राप्त किया है। इस आर्डर की आपूर्ति कंपनी के चेन्नई संयंत्र से सितंबर में पूरी की जायेगी। यह आर्डर 2,37,000 अमेरिकी डालर का है। भारतीय रुपये में यह एक करोड़ 75 लाख रुपये बैठता है।

गत सप्ताह कंपनी को अमेरिका के ही ट्रक और केरावान ट्रेलर वाहन बाजार से 2,09,000 (1.56 करोड़ रुपये) के आर्डर प्राप्त हुये हैं। कंपनी को 13 लाख डालर के अन्य आर्डर भी अमेरिका के बाजार से प्राप्त हुये। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

रेल को पूंजीपतियों के हाथों बेचना बंद करे सरकार: शैम्बर सिंह

Mon Aug 10 , 2020
जम्मू। केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे का निजीकरण, निगमीकरण, पदों का सरेंडर, नई भर्ती पर रोक सहित तमाम समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर रेल बचाओ देश बचाओ आंदोलन शुरू किया गया। इसके तहत नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की जम्मू शाखा ने शाखा […]