देश

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन, दो वाहन चपेट में आए; कोई हताहत नहीं

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हिमस्खलन की खबर है। हिमस्खलन की यह घटना सोनमर्ग के हंग इलाके में हुई। हिमस्खलन के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिमस्खलन में दो वाहन दब गए थे। सूचना मिलते ही एसएसपी गांदरबल के निर्देशन में एक पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने सफलतापूर्वक दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बर्फ से बाहर निकाला।

Share:

Next Post

ये प्राकृतिक मौत नहीं, AIIMS के डॉक्टर करें पोस्टमार्टम… मुख्तार अंसारी के बेटे की मांग

Fri Mar 29 , 2024
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में सजा काट रहे बाहुबली मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिस के बाद आज यानि शुक्रवार को सुबह 9 बजे मुख्तार के शव को पोस्ट मार्टम के लिए लाया गया. जिस के बाद परिवार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम होना था. […]