खेल

Tokyo Paralympics: अवनि ने साधा कांस्य पदक पर निशाना, पैरालंपिक में दूसरा मेडल जीता

टोक्यो। भारत की गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रांन्ज मेडल पर निशाना साधा। अवनि ने 445.9 का स्कोर करते हुए पदक पर कब्जा करने में सफल रहीं। टोक्यो पैरालंपिक में अवनि का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

अवनि लेखरा ने इससे पहले इसी पैरालंपिक में 30 अगस्त को 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। अवनि ने 21 निशानेबाजों में सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में क्वालीफाई किया था। अवनि ने स्वर्ण पदक मुकाबले में  60 सीरीज के छह शॉट के बाद 621.7 का स्कोर बनाया जो शीर्ष आठ निशानेबाजों ने सर्वश्रेष्ठ था।

टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा के कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई संदेश में लिखा, टोक्यो पैरालंपिक में अवनि लेखरा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित अधिक गौरवशाली क्षण, अवनि को कांस्य पदक जीतने पर बधाई, उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की कुलपिंग झांग ने जीता जिन्होंने 457.9 का स्कोर किया।  जर्मनी की नतास्चा हिलट्रोप ने 457.1 अंकों के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं। कुल मिलाकर भारत ने दिन का दूसरा पदक अपने नाम किया। अवनि से पहले प्रवीण कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी-64 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

भारत टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 12 पदक जीत चुका है जिनमें दो स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। फिलहाल भारत पदक तालिका में 36वें स्थान पर बरकरार है।

Share:

Next Post

Airtel के नए प्लान: Disney+ Hotstar के साथ तीन प्री-पेड पैक हुए लॉन्च, ग्राहकों के फायदे ही फायदे

Fri Sep 3 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिलायंस जियो को नया ट्रेंड शुरू करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में जियो ने Disney+ Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ अपने कई सारे प्लान लॉन्च किए हैं और अब जियो के बाद Airtel ने भी Disney+ Hotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ तीन नए प्री-पेड […]