उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भस्म रमाने वाले बाबा महाकाल रंग गुलाल से नहा गए

उज्जैन। आज सुबह भस्मारती में भगवान महाकालेश्वर को रंग गुलाल चढ़ाया गया तथा भस्मारती के दौरान होली खेली गई। परंपरानुसार गर्भगृह में आज होली का पर्व मनाया गया और कल शाम महाकाल परिसर में सबसे पहले होली जलायी गई थी। आज सुबह भस्मारती प्रारंभ हुई तो रंग गुलाल का भी उपयोग हुआ। शुद्ध फूलों से बने रंगों का उपयोग किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान से होली खेली गई। इस दौरान नंदी हाल में श्रद्धालु मौजूद थे और प्रतिदिन भभूत से लिपटे हुए दिखने वाले भगवान आज रंगों से सराबोर दिख रहे थे। उल्लास के साथ महाकाल मंदिर में होली पर्व मना।

Share:

Next Post

पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित प्रतियोगिता में श्रीमती उज्जैन का चयन हुआ

Tue Mar 7 , 2023
उज्जैन। अवंतिका नारी शक्ति संगठन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर फैशन शोक एवं पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें श्रीमती उज्जैन का चयन किया गया। सचिव मोना जैन ने बताया कि संयोजक संध्या सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष मालासिंह ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ अनुराधा […]