
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई (Mumbai) की भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में फिर से घुसपैठ (Intrusion) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिन बांग्लादेशी महिलाओं (Bangladeshi Women) को करीब 5 महीने पहले भारत (India) से उनके वतन डिपोर्ट (Deport) किया गया था, वही दोनों जंगलों और बॉर्डर को पार करके फिर से मुंबई पहुंच गईं। हालांकि, दोनों एक बारिश मुंबई पुलिस के शिकंजे में हैं। लेकिन अब प्रश्न ये है कि डिपोर्टेशन के बाद बांग्लादेशी महिलाओं की वापसी कैसे हुई।
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई के Cuffe परेड इलाके में पुलिस ने वैध यात्रा या इमिग्रेशन दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में 30 साल की बांग्लादेशी नागरिक बिलकिस बेगम सिरमिया अख्तर को गिरफ्तार किया है। वहीं, कोलाबा की पुलिस टीम ने मुंबई के नागपाड़ा से 38 साल जुलेखा जमाल शेख को अरेस्ट किया है। आगे कहा गया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने अगस्त, 2025 में भारत में इलीगल तौर पर रहने के आरोप में दोनों महिलाओं को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया था। हालांकि, दोनों गोजा डांगा के जंगलों के रास्ते भारत में दोबारा आ गईं और फिर मुंबई पहुंच गईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved