img-fluid

27 सितंबर को रविवार के दिन खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल का प्राइवेट बैंकों पर नहीं होगा असर

September 26, 2026

नई दिल्ली। बैंक ग्राहकों  (Bank customers) के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग सेवाओं (Banking services) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल (Bank Strike) को देखते हुए रविवार, 27 सितंबर को देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वहीं, निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को ई-मेल भेजकर रविवार को सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहने की जानकारी दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 27 सितंबर, रविवार को खोलने का फैसला किया गया है। इसका उद्देश्य 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम करना है। अगर रविवार को बैंक बंद रहते, तो लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता था।

HDFC बैंक भी 27 सितंबर को रहेगा खुला

एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहकों को भेजे गए ई-मेल में बताया गया है कि 27 सितंबर, रविवार को बैंक की शाखाएं खुली रहेंगी। बैंक के मुताबिक, 28 से 30 सितंबर के दौरान भी उसकी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगी।

इससे स्पष्ट है कि प्रस्तावित हड़ताल का असर सरकारी बैंकों तक सीमित रहने की बात कही जा रही है। निजी क्षेत्र के बैंकों में सामान्य बैंकिंग कामकाज जारी रहने की जानकारी दी गई है।



  • 28 से 30 सितंबर तक सरकारी बैंकों में हड़ताल

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन का दावा है कि उसके संगठनों से करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। हड़ताल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है।

    हर शनिवार छुट्टी समेत कई मांगें

    बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के बजाय सभी शनिवार को छुट्टी देने की मांग शामिल है। इसके अलावा कर्मचारियों पर बीमा और म्यूचुअल फंड जैसे वित्तीय उत्पाद बेचने का दबाव नहीं बनाने की मांग भी की जा रही है।

    संगठनों ने बैंकिंग क्षेत्र में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी उठाई है।

    हालांकि प्रस्तावित हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं होंगी। ग्राहकों के लिए यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की बात कही गई है। एटीएम से भी नकद निकासी की सुविधा जारी रहने की जानकारी दी गई है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved