जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

31 अगस्त से सावधान रहें ये राशि वाले लोग, शुक्र के गोचर से बढ़ेंगी मुश्किलें

नई दिल्ली । वर्तमान में शुक्र कर्क राशि में स्थित है, लेकिन जल्द ही शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र का सिंह राशि में गोचर बहुत सारे बदलाव लेकर आएगा। शुक्रदेव (Shukradev) असुरों के गुरु माने जाते हैं। शुक्र ग्रह ऐश्वर्य और सुख का कारक माना जाता है। सभी प्रकार के धन और ज्ञान के दाता शुक्र का गोचर (Venus transit) अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है। जब कुंडली में शुक्र शुभ (good) हो तो जातक को समय-समय पर अनेक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं यदि शुक्र कमजोर हो तो उस स्थिति में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं, इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं जिससे सुख में कमी हो सकती है। 31 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकालकर सिंह राशि (Leo sun sign) में प्रवेश करेंगे। शुक्र का सिंह राशि में गोचर कई राशियों के जातकों के लिए काफी व्यवधान पैदा करेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।


वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए इस परिवर्तन से मेहनत में वृद्धि होगी। शुक्र आपकी राशि का स्वामी है, इस कारण सिंह राशि में गोचर आपको नई चीजों से अवगत कराएगा। इस अवधि में स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। शुक्र के सुख स्थान में गोचर करने से सुख में कमी आएगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। आप खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे। घर में नवीनीकरण संबंधी कुछ काम भी हाथ लग सकते हैं। किसी भी वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। राजनीतिक बदलाव से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि (Gemini) के जातकों को इस अवधि में काफी भागदौड़ और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों का सहयोग नहीं मिल सकता है। हालांकि आपकी मां आपका साथ देगी, लेकिन दूसरे लोग आपकी मदद करने के लिए अपना समय लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, वाहन आदि से चोट लग सकती है। दिखावे से बचें।

धनु राशि
शुक्र ग्रह (planet venus) का सिंह राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बहुत सारी बाधाएं ला सकता है। इससे आपके काम की गति कम होगी जिससे समस्याएं पैदा होंगी। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है। आप अपने ससुराल वालों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपको अपने बिजनेस में ज्यादा पैसा लगाने से बचना चाहिए। आप अपने दोस्तों के साथ कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।

मकर राशि
इस अवधि में मकर राशि (Capricorn) के जातकों के खर्चे अधिक और बचत कम होगी। आप उन जगहों पर पैसा निवेश कर सकते हैं जहां आपका ज्यादा लगाव नहीं है। शुक्र आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगा। इस गोचर के प्रभाव से अन्य लोग आपकी खुशी और आपके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। आप थकान और शुगर से संबंधित समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के लिए हैं हम इसकी जांच का दावा नहीं करते हैं. इन्‍हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

Share:

Next Post

आज से शुरू हो रहे इन 4 राशि वालों के अच्‍छे दिन, बुधदेव की बरसेगी कृपा

Mon Aug 22 , 2022
नई दिल्‍ली। सभी ग्रहों में बुध ग्रह(Mercury Planet), को बुद्धि के देवता की उपाधि दी जाती है। व्यक्ति के आत्मविश्वास से बोलने की क्षमता पर बुध का प्रभाव पड़ता है। इसी कारण वैदिक ज्योतिष बुध को एक विशेष स्थान देता है। 12 राशियों में से मिथुन और कन्या दो राशि हैं जिन्हें बुध ग्रह नियंत्रित […]