
उज्जैन। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज दोपहर में शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे पहले आज सुबह वे महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए तथा उन्होंने यहाँ पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि आज प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 1 वर्ष पूर्ण होने पर शहर में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ-साथ, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल के भूमिपूजन और विक्रम विश्वविद्यालय के डिजिलॉकर के लोकार्पण कार्यक्रम रखे गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved