देश राजनीति

Bengal Election : मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC के कार्यकर्ता, 8 अस्पताल मे भर्ती

बंगाल। पश्चिम बंगाल के चुनावी समर (West Bengal’s election) में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा अब खुलकर मैदान में आ गई है। यही वजह है दोनो पार्टी के कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से आमने-सामने आ गए हैं। यह तक कि कार्यर्ताओं चुनावी समर में एक दूसरे पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। हाल ही में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर मारपीट का आरोप लगायातृणमूल कांग्रेस, भाजपा पर लगा रही है आरोप 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।



खुबरों के अनुसार बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर ( Medinipur) जिले के हतिहालका में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच आपसी चुनावी भिडंत हो गई। इस भिड़त में आठ लोगों के घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जब उनके पार्टी कार्यकर्ता एक कैंडिडेट का नामांकन (Nomination) करवा कर लौट रहे थे, तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला बोल दिया। जिसमें हमारे कार्यकर्ता बूरी तरह से घायल हो गए। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जब भाजपा कार्यकर्ता, एक लोकल कैंडिडेट का नॉमिनेशन करके लौट रहे थे, तभी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया।

विदित हो कि मंगलवार को ही बंगाल के मालदा जिले में भाजपा के एक बूथ कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। ये घटना मालदा जिले के मोतबारी (Mothabari) की है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:

Next Post

INS Karanj एस-21 ने ही 1971 के युद्ध में Pakistani Submarine गाजी घेरा था 

Wed Mar 10 , 2021
नई दिल्ली। तीन साल पहले बॉलीवुड फिल्म ‘द गाजी अटैक’ में दिखाई गई पनडुब्बी आईएनएस करंज (INS Karanj ) ने 18 साल बाद आज नौसेना में शामिल होकर नया अवतार लिया है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (Pakistani submarine) के दौरान पाकिस्तानी पनडुब्बी पीएनएस गाजी के रहस्यमय तरीके से डूबने की घटना पर भले ही फिल्म बन चुकी हो लेकिन इस कहानी का सच […]