
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा है कि सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया एक वाहियात संगठन है और इस पर बैन लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि दो कदमों पर विचार किया जा रहा है। पहला, बेंगलुरु सांप्रदायिक हिंसा में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त कर जुर्माना वसूलने का और दूसरा, SDPI पर बैन। गौरतलब है कि SDPI का नाम बेंगलुरु हिंसा में सामने आया है। 11 अगस्त की रात को बेंगलुरु में भीड़ की हिंसा में जांच आगे बढ़ने के साथ, SDPI सुर्खियों में आ गई है।
इस संगठन के तीसरे सदस्य को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। एसडीपीआई के बेंगलुरु जिला सचिव मुज़म्मिल पाशा सहित दो अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पूर्वी बेंगलुरु में मंगलवार रात पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई क्योंकि भीड़ ने कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार के इस्लाम के कथित अपमानजनक संदर्भ के साथ सोशल मीडिया पोस्ट डालने के बाद एक पुलिस स्टेशन और कांग्रेस विधायक के घर को निशाना बनाया।
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को मीडिया को बताया, ‘अब तक की जानकारी और वीडियो फुटेज के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एसडीपीआई की भूमिका प्रकाश में आ रही है। हम इसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। हम इस संबंध में गहनता से जांच कर रहे हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved