उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रही सफल.. पत्रकारवार्ता हुई

  • 25 हजार से अधिक लोग नये जुड़े
  • कांग्रेस विधायक महेश परमार ने किया दावा
  • पार्टी की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना करेंगे बहाल
  • यात्रा में भीड़ खरीदकर नहीं बुलाई भाजपा की तरह

उज्जैन। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को जोडऩे के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले दिनों उज्जैन आई थी। इस यात्रा में भाजपा की तरह कांग्रेस ने खरीदकर भीड़ नहीं जुटाई बल्कि लोग यात्रा में स्वैच्छा से शामिल हुए। दोनों विधानसभाओं में यात्रा को 25 हजार से अधिक नये लोगों का समर्थन मिला। आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।
सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया एवं विधायक महेश परमार ने देवास रोड स्थित निजी होटल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक भारत जोड़ो यात्रा मप्र में रही, जिसमें बुरहानपुर, खंडवा ,खरगोन, इंदौर उज्जैन और आगर मालवा से होते हुए राजस्थान पहुँची। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने यात्रियों के साथ भोजन किया जिन लोगों को यात्रा में शामिल होने का मौका नहीं मिला या जो लोग राहुल गांधी के साथ नहीं जुड़ पाए उन्होंने भी दिल से इस बात को स्वीकारा है कि इस यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारे के साथ चल रही भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश में हर पल लाखों लोग शामिल रहे है। बच्चे बूढ़े जवान सभी यात्रा में शामिल होने के बाद स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते रहे और उनमें जबरदस्त उत्साह देखा गया। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह भाजपा के नेताओं की तरह खरीद कर लाई गई भीड़ नहीं थी।


इस जन समुदाय को बुलाने के लिए कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदारी नही सौंपी गई थी। यह जबरदस्ती बुलाए जाने वाले कथित लाभार्थियों की भीड़ नहीं थी। राहुल गांधी की यात्रा में मध्य प्रदेश की जनता ने स्वेच्छा से भाग लिया। राहुल गांधी की यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने मध्य प्रदेश सरकार को भयभीत कर दिया है। यात्रा में शामिल होने आ रहे लोगों को बहुत जगह पर रोका गया। विधायक परमार ने मीडिया के सामने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह श्रीमती इंदिरा गांधी के पौत्र और राजीव गांधी के पुत्र हैं, जो जनता से मुलाकात करने में सुरक्षा घेरे को आड़े नहीं आने देते। राहुल गांधी और कमलनाथ ने पत्रकारों से भी जोड़ो यात्रा के दौरान खुलकर बातचीत की और सम्मेलन में एक एक सवाल का जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना कांग्रेस सरकार के बनते ही बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक परियोजना के लिए 350 से अधिक की धनराशि कमलनाथ सरकार में मंजूर में ही मंजूर हुई थी। इसका श्रेय अब भाजपा लूट रही है।

Share:

Next Post

कचरा वाहनों का नहीं हो रहा मेंटेनेंस... धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता है

Tue Dec 13 , 2022
उज्जैन। नगर निगम ने 54 वार्डों में घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए 80 से ज्यादा वाहन लगा रखे हैं। सिंहस्थ के पूर्व यह वाहन नए आए थे। समय-समय पर मेंटेनेंस नहीं हो पाने के कारण यह भंगार हो रहे हैं। कचरा वाहन बीच रास्ते मेंबंद हो रहे हैं जिन्हें नागरिकों की मदद से धक्का लगाकर […]