आचंलिक

भारतीय जनता पार्टी आष्टा की बैठक संपन्न विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

आष्टा। शहर के शास्त्री कॉलोनी स्थित शास्त्री स्कूल में भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक आयोजित गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाडा, जनपद पंचायत अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गजराज सिंह मेवाड़ा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।



बैठक में प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री कैलाश बगाना, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री नवदीप कौर,जिला अध्यक्ष श्रीतुआनंद जैन ,चंदा जैन महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रिया खंडेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष निलेश खंडेलवाल, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद लता कल्लू मुकाती ,पार्षद कालू भट्ट, रवि शर्मा, सलीम खान, अनिल जैन, विशाल चौरसिया,अवनीश पिपलोदिया,रोहित जैन, कोमल जैन ,कन्हैया लाल गहलोत आदि उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

आनंद उत्सव के तहत जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Mon Jan 30 , 2023
सीहोर। जीवन में आनन्द पाने के लिए बड़े- बड़े काम करने या चांद-तारे तोड़ लाने की जरूरी नहीं होती है, बल्कि छोटी-छोटी चीजें भी अपार खुशियां दे सकती हैं। यह बात कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिला स्तरीय आनंद उत्सव के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि आसपास की छोटी-छोटी रचनात्मक और सकारात्मक गतिविधियॉं मन […]