आचंलिक

भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा द्वारा रेलवे स्टेशन सीहोर पर विशाल धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सीहोर। भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा व पंच परमेश्वर संगठन सीहोर निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर अकरम खान समर्थकों द्वारा संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को सीहोर रेल्वे स्टेशन के बाहर अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। उक्त धरना पंच परमेश्वर संगठन एवं प्रदर्शन भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. अकरम खान के नेतृत्व में हुआ। जिसमें रेल के निजीकरण के खिलाफ और पेसेंजर ट्रेनों को जल्द चलाने, सभी मेल एक्सप्रेस गाडियों में महिला व विकलांग डिब्बे लगाने, वृद्धजनों व महिलाओं को रेल यात्रा में दी जाने वाली छूट पुन: बहाल करने सहित सीहोर रेल्वे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे देश व्यापी आन्दोलन के क्रम में सीहोर में रेल्वे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सीहोर रेल्वे स्टेशन के प्रबंधक को सौंपा गया।

भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी ने धरना प्रदर्शन मे बड़ी सं या मे शामिल लोगों व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर मध्य प्रदेश के मु य मंत्री का गृह जिले का स्टेशन है जहाँ पर भोपाल से उज्जैन जाने वाली हर ट्रेन को रुकना चाहिए। मु यमंत्री को इसकी कोई परवाह नही है। कुबरेश्वरधाम के चर्चित होने के बाद भी सीहोर स्टेशन पर ट्रेनों का स्टापेज नही हो रहा है, जबकि स्टापेज होने से सीहोर स्टेशन की आमदनी भी कई गुना बढ़ेगी। इसके बावजूद भी सीहोर मे इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ना रुकना मु य मंत्री के लिए एक बड़ा प्रश्न खड़ा करता है। किसान नेता त्रिपाठी ने कहा भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है जिस से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। किसानो गरीबों को आने जाने की सस्ती सुविधा मिलती है। इसलिए जनता की रेल का किसी कीमत पर निजीकरण नहीं होने देगें।

Share:

Next Post

जन परिषद आष्टा चैप्टर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह

Sat Aug 26 , 2023
शेख अशफाक सचिव मनोनीत आष्टा। जन परिषद आष्टा चैप्टर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व डीजीपी श्री एनके त्रिपाठी एवं मिस इंडिया टूरिस्ट सौंदर्य गर्ग,मिसेज एमपी प्रगति सेठ,गैरराजनीतिक संस्था के संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव, प्रांतीय सचिव नितिन सक्सेना, सचिव मनोहर लाल पंजाबी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि […]