मनोरंजन

भोजपुरी गाना ‘सवतीन राजा जी’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा (bhojpuri cinema) की सुपरसिंगर नेहा राज का नया गाना ‘सवतीन राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल (official youtube channel) से रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पांस (great response) मिला रहा है। गाने में नवोदित अभिनेत्री खुशी सिंह नजर आ रही हैं।



गाने में खुशी अपने ऑनस्क्रीन पति गोल्डी जायसवाल को किसी और के साथ देख लेती हैं। इसके बाद वो पति से पूछती हैं, “कईले बाड़ा हमसे धोखा हो… बात छुपाईला अनोखा हो…कहियो नाहि कईले रात रंगीन राजा जी…ससुरा में रखलो कहे सवतीन राजा जी….।” गाने में खुशी अपने खास अंदाज से सभी का मनमोह ले रही हैं। गाने में उनके एक-एक एक्सप्रेशन दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। गोल्डी के साथ उनकी जोड़ी खूब जच रही है। दोनों के बीच की प्यारी सी नोकझोंक दर्शकों को पसंद आ रही है। इस सांग में खुशी ने लाल साड़ी पहनकर जो अपनी कमर लचकाई है उसके क्या कहने। मानो जुबां पर शब्द ही नहीं आ रहे हैं। खैर गानों को बेहद ही खास लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें खुशी के डांस मूव्स बेहद ही गज़ब के लग रहे हैं। उसके ऊपर उनके एक्सप्रेशन बहुत शानदार हैं। आने वाले समय की खुशी सुपरस्टार है। वही नेहा राज इंडस्ट्री की सुपरसिंगर बन बन गई हैं। इसमें खुशी यादव की परफॉर्म एक मेच्योर कलाकार की तरह दिखाई दे रही है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘परदेसिया ना अइले’ की सिंगर नेहा राज हैं। इसके लेखक गौतम राय हैं। इसका संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है और निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसका कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

 

 

Share:

Next Post

सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी पहुंचे इंदौर, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Sun Jan 8 , 2023
इंदौर (Indore)। देश के सबसे स्वच्छतम शहर इंदौर (cleanest city indore) में 8 से 10 जनवरी तक आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन (Pravasi Bhartiya Sammelan) में शामिल होने के लिए सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी (Chandrika Prasad Santokhi, President of the Republic of Suriname) शनिवार रात इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर […]