चुनाव देश राजनीति

गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, जानिए कौन हो सकता है कैबिनेट में शामिल!

गांधीनगर। गुजरात भाजपा (Gujrat bjp) के नवनिर्वाचित विधायकों की शनिवार को हुई बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Chief Minister Bhupendra Patel) पार्टी विधायक दल के नेता (party legislature party leader) चुने गए। बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मुंडा मौजूद रहे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा।

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में पार्टी को 156 सीटें मिली हैं। यह विधानसभा चुनाव भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में लड़ा गया था। अब विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पटेल ही नई सरकार के मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिलने के बाद से ही यह स्पष्ट था कि भूपेंद्र पटेल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिपरिषद के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक दिन पहले ही राज्यपाल से मिलकर उनसे समय मांगा था। राज्यपाल ने उन्हें शनिवार को 2 बजे का समय दिया था।

ये हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल

1. ऋषिकेश पटेल, विसनगर
2. शंकर चौधरी, थराद
3. हर्ष संघवी, मजुरा
4. जगदीश पंचाल
5. जयेश रादडिया, जेतपुर
6. अनिरुद्ध दवे, मांडवी
7. अल्पेश ठाकोर, गांधीनगर दक्षिण
8. किरीटसिंह राणा, लिंबडी
9. मनीषा वकील
10. कुंवरजी बावलिया, जसदन
11. राघवजी पटेल, जामनगर ग्राम्य
12. कनुभाई पटेल, साणंद
13. कीर्ती पटेल
14. रिवाबा जाडेजा

हार्दिक पटेल को भी बनाया जा सकता है मंत्री
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल के साथ एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। हार्दिक पटेल को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। भूपेंद्र पटेल के संभावित मंत्रीमंडल में सभी जातियों को जगह देने की कोशिश की जाएगी।

जानकारी के अनुसार अब 12 दिसंबर को गांधीनगर स्थित विधानसभा के पीछे हेलीपैड ग्राउंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व नेतागण भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल के गठन के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा विमर्श करने भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल आज शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

गौरतलब है कि बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 में से 156 सीटें जीतकर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Share:

Next Post

पोषक तत्‍वों का खजाना है लौकी, सर्दियों में सेवन करने से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Sat Dec 10 , 2022
नई दिल्‍ली। बॉटल गॉर्ड यानी लौकी (Bottle gourd) एक कॉमन सब्जी है, जो न्यूट्रिशनल वैल्यूज से भरपूर होती है. इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है और इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स (health benefits) हैं. कई सालों से कई समस्याओं के उपचार के लिए आयुर्वेदिक मेडिसिन्स (Ayurvedic Medicines) में लौकी के जूस का इस्तेमाल किया जाता रहा […]