विदेश

बाइडेन ने कहा, रूस कर सकता है साइबर हमले 

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने देश के बड़े व्यापारियों से रूस के साइबर हमले के प्रति सचेत रहने को कहा है। सोमवार को बाइडेन ने व्हाइट हाउस में बड़े व्यापारियों (merchants) के साथ त्रैमासिक बैठक में कहा कि यूक्रेन (Ukraine) से पराजय की आशंका में रूस (Russia) साइबर हमले का सहारा ले सकता है। ऐसी स्थिति में देशवासियों को तैयार रहने की ज़रूरत है।



व्हाइट हाउस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि प्रशासन ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर अपनी ओर से सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं लेकिन व्यापारियों को भी चाहिए कि वे अपने कम्प्यूटर डाटा और आवश्यक जानकारियां सुरक्षित कर लें।एजेंसी/हिस

Share:

Next Post

महाकाल के दरबार में रंग पंचमी की धूम, टेसू के फूलों से बना रंग उड़ाया

Tue Mar 22 , 2022
उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर (World famous Jyotirlinga Mahakaleshwar Temple) में रंगपंचमी पर रंगों का उल्लास नजर आया। भगवान महाकाल (Lord Mahakal) को टेसू के फूलों का रंग चढ़ाया। गर्भगृह से नंदी हॉल तक केसरिया रंग उड़ाया गया। भस्मारती के दौरान भी बाबा महाकाल को प्राकृतिक रंग अर्पित किया और भक्तों पर रंग डाला गया। […]