देश

त्रिपुरा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बिलाल मिया भाजपा में हुए शामिल

अगरतला। त्रिपुरा उपचुनाव से पहले कांग्रेस (Conress) को बड़ा झटका लगा है। त्रिपुरा के पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बिलाल मिया भाजपा में शामिल हो गए। सीएम मणिक साहा के नेतृत्व में मिया ने कांग्रेस की सदस्यता ली। मिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा आने वाले दिनों में सीपीआईएम और कांग्रेस गायब हो जाएंगे। उन्हें ढूंढने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होगी। कांग्रेस अनियंत्रित लोगों की पार्टी है। पार्टी खत्म हो रही है। जल्द ही कई और वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ देंगे। अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, मुख्य घटना तो अभी बाकी है।


मिया (bilal mia) ने आगे कहा कि त्रिपुरा (Tripura) की जनता ने कभी भी सीपीआईएम (CPIM) का समर्थन किया। कांग्रेस के कारण ही सीपीआईएम राज्य में आ पाई। इस वजह से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों की जान चली गई। हमने चुनाव के दौरान कई हिंसक घटनाएं देखीं। लेकिन भाजपा के राज में राजनीतिक हत्याएं रूक गईं। भाजपा ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर ध्यान दिया और महत्वपूर्ण सुधार किए। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विश्वास का पालन करती है। वह हर धर्मों के साथ समान व्यवहार करती है।

Share:

Next Post

‘केंद्र चीनी निर्यात पर लगा सकता है प्रतिबंध’, एनसीपी प्रमुख शरद पवार का दावा

Fri Aug 25 , 2023
डेस्क। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Shard Pawar) ने कहा है कि प्याज निर्यात (onion export) पर बढ़ाया गया शुल्क हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार (Central government) चीनी निर्यात पर भी प्रतिबंध (restrictions) लगा सकती है। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार गुरुवार को पुणे जिले की पुरंदर […]