बड़ी खबर व्‍यापार

महंगाई से बड़ी राहत, अब पहले से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अपने शहर के दाम

नई दिल्ली (New Delhi) । एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas) बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट (LPG Latest Rate) अपडेट कर दी हैं। आज यानी 1 जून को LPG सिलेंडर सस्ता हो गया। यह बदलाव केवल कॉमर्शिय सिलेंडर में हुआ है। बता दें एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज एक बार फिर कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता हो कर 1773 रुपये पर आ गया है। एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है।

19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपये में बिक रहा है। आज यानी 1 जून से कोलकता में 1875.50, मुंबई में 1725 और चेन्न्ई में 1937 रुपये को मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर में आज 83.50 रुपये की और राहत मिल गई है। कोलकाता में सिलेंडर 85 रुपये सस्ता होकर अब 1960.50 रुपये से 1875.50 रुपये पर आ गया है। मुंबई में 1808.5 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये पर आ गया है। जबकि, चेन्नई में 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपये पर आ गया है।


पटना, इंदौर और जयपुर में क्या हैं एलपीजी के रेट
पटना में अब 19 किलो वाला नीला एलपीजी सिलेंडर 2037 रुपये का है, जबकि 14 किलो वाली घरेलू सिलेंडर 1201 रुपये में मिल रहा है। इंडेन का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जयपुर में 1796 रुपये का है तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1106.50 रुपये का। इसी तरह इंदौर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1877 का है तो घरेलू सिलेंडर 1131 रुपये का।

आज इस रेट पर बिक रहे घरेलू सिलेंडर
लेह                       1340
आईजोल              1260
जयपुर                 1106.5
बेंगलुरू                 1105.5
दिल्ली                  1103
मुंबई                    1102.5
श्रीनगर                 1219
पटना                     1201
कन्या कुमारी        1187
अंडमान                1179
रांची                     1160.5
देहरादून               1122
चेन्नई                  1118.5
आगरा                 1115.5
चंडीगढ़               1112.5
विशाखापट्टनम    1111
अहमदाबाद         1110
शिमला               1147.5
डिब्रूगढ़               1145
लखनऊ              1140.5
उदयपुर             1134.5

कोलकाता         1129

भोपाल             1108.5

इंदौर                 1131

जबलपुर           1109.5
उज्जैन             1162.5
देवास               1134.5
रीवा                 1127

Share:

Next Post

चीन की चालबाजी पर रोक की तैयारी, गंगटोक से नाथूला तक चलेगी ट्रेन, डायरेक्ट दिल्ली से जुड़ेगी LAC

Thu Jun 1 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi) । केंद्र सरकार (Central government) सिवोक-रंगपो रेल लाइन योजना (Sivok-Rangpo Rail Line Scheme) के विस्तार के तहत रेल कनेक्टिविटी को इंडो-चीन सीमा तक करने की तैयारी कर रही है। नई रेल लाइन रंगपो-नाथूला वाया सिक्कम की राजधानी गंगटोक (Capital Gangtok) से होकर चीन की सीमा तक बिछाई जाएगी। जोनल रेलवे रंगपो-गंगटोक […]