img-fluid

Bihar : अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने किया बरी, समर्थकों ने किया भव्‍य स्वागत

August 16, 2024

पटना । बिहार (Bihar) के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) जेल से रिलीज हो गए हैं। अनंत सिंह बुधवार शाम को पटना की बेऊर जेल (Beur Jail) से बाहर (Release) आए। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। चर्चित एके-47 मामले में पटना हाई कोर्ट ने बुधवार को उन्हें सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया था। बता दें कि पटना की सिविल कोर्ट ने उन्हें इस केस में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वे बेऊर जेल में सजा काट रहे थे। साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी। अनंत सिंह की रिहाई से उनके परिवार और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है तो सियासी घमासान भी जारी है। अनंत सिंह 2016 से बेऊर जेल में बंद थे। जेल से निकलने के बाद अनंत सिंह बरहिया के लिए रवाना हो गए हैं। अनंत सिंह को केस से बरी किए जाने के बाद बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई आरोप लगाए।


अनंत सिंह की रिहाई को लेकर शुक्रवार को अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेऊर जेल पर जमे हुए थे। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल प्रशासन ने अपने एंबुलेंस से उन्हें बाहर निकाला। सुबह पांच बजकर दस मिनट पर पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले। अनंत सिंह के बेट अंकित सिंह भी समर्थकों के साथ मौजूद थे। सबने मिलकर पूर्व विधायक का शानदार स्वागत किया और फूल माला से लाद दिया। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें एके 47 केस में दस साल की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ उन्होंने पटना हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों की कमी होने के कारण बरी कर दिया था। जस्टिस चंद्रशेखर झा ने फैसला सुनाया।

जानकारी मिल रही है कि अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद पटना में नहीं रुके। अपनी गाड़ी से वे सीधे बरहिया के लिए रवाना हो गए। पूर्व से कहा जा रहा था कि अनंत सिंह अपने गांव लदमा जाएंगे जहां सबसे पहले अपने कुलदेवता की पूजा करेंगे। पटना से लदमा के रास्ते में उनके स्वागत के लिए काफी तैयारी समर्थकों ने किया है। कई स्थानों पर ढोल नगारे के साथ उनका स्वागत किया गया। अनंत सिंह पूजा पाठ के बाद अपने क्षेत्र मोकामा की जनता से मिलेंगे। उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा की विधायक हैं। दस साल की सजा हो जाने के बाद नीलम देवी ने अनंत सिंह की राजनीतिक विरासत संभाली।

Share:

  • Secular Civil Code: पीएम मोदी ने लाल किले से किया जिक्र तो मचा घमासान, देश में बदल जाएंगी पांच चीजें

    Fri Aug 16 , 2024
    नई दिल्ली। लाल किले (Red Fort) की प्रचीर से पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि देश में अभी तक कम्युनल सिविल कोड लागू है, जिसे सेक्युलर सिविल कोड (Secular Civil Code) में बदलने की कोशिश की जाएगी. पीएम मोदी का सीधा संकेत यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर था. पीएम मोदी के कम्युनल कोड (Communal […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved