राजनीति

बिहार चुनावः नड्डा बोले- नीतीश के नेतृत्व में ही लड़ेगी BJP-LJP

क्या सीटों पर बन गई बात?
पटना। बिहार में इसी साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में रार चल रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। चिराग के तेवर अलग ही संकेत दे रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दावा है कि एनडीए के सभी घटक दल साथ मिलकर बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में बोलते हुए नड्डा ने साफ कर दिया कि भाजपा और एलजेपी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
जेपी नड्डा ने बिहार कैसे आत्मनिर्भर बनेगा, इस पर भी चर्चा की। नड्डा ने लीची, मखाना जैसे उत्पादों का भी जिक्र किया और आश्वस्त किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज किया। इस दौरान नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी उनके साथ थे।

इससे पहले बिहार की राजधानी पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। जेपी नड्डा और नीतीश कुमार के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि भाजपा 50-50 का फॉर्मूला चाहती है। जेपी नड्डा ने पटन देवी शक्तिपीठ पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। जेपी नड्डा ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित किया।

Share:

Next Post

किस देश ने परीक्षाओं की खोज की?

Sat Sep 12 , 2020
एग्जाम ऐसी चीज़ है जिससे आज न केवल बच्चे परनतु बड़े लोग भी डरते है। परीक्षा की खोज करने वाला दुनिया का पहला देश प्राचीन चीन है। 605 AD में सुई राजवंश द्वारा स्थापित शाही समीक्षा का उद्देश्य विशिष्ट सरकारी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना था। किंग राजवंश ने 1905 में 1300 […]