img-fluid

बिहार: अब PhD कर रहे लड़कों को भी मिलेगी 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद

September 26, 2026

पटना: बिहार में राज्य सरकार रिसर्च और हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए छात्राओं के बाद अब छात्रों को भी आर्थिक सहायता देने की तैयारी कर रही है. उच्च शिक्षा विभाग PhD रिसर्चर्स को हर महीने 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की योजना पर काम कर रहा है. फिलहाल मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप के तहत छात्राओं को यह राशि दी जा रही है. अब इसी तर्ज पर छात्रों के लिए भी योजना शुरू करने या मौजूदा योजना का विस्तार करने पर विचार किया जा रहा है. इससे रिसर्चर्स को पढ़ाई और रिसर्च के खर्च में मदद मिल सकेगी.

बिहार सरकार PhD करने वाले छात्रों को हर महीने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की तैयारी कर रही है. उच्च शिक्षा विभाग इस योजना की रूपरेखा तैयार कर रहा है. इसमें एलिजिबिलिटी, सेलेक्शन प्रोसेस, सीटों की संख्या और राशि के अलॉटमेंट से जुड़े नियम तय किए जाएंगे. इस प्रस्ताव को लेकर बिहार लोकभवन की ओर से भी उच्च शिक्षा विभाग को सुझाव दिया गया था. विभाग ने इस पर पॉजिटिव रुख दिखाया है. हालांकि, योजना की अंतिम मंजूरी और आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.



  • योजना को मंजूरी मिलने के बाद छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके साथ ही एलिजिबिलिटी शर्तें और सेलेक्शन का तरीका भी जारी किया जाएगा. विभाग फिलहाल योजना के अलग-अलग पहलुओं को अंतिम रूप देने में जुटा है. PhD की पढ़ाई और रिसर्च में लंबे समय तक समय लगता है. ऐसे में हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद से रिसर्चस को अपनी स्टडी और रिसर्च पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिल सकती है. सरकार का उद्देश्य राज्य में हायर एजुकेशन और रिसर्च को बढ़ावा देना है.

    बिहार में मुख्यमंत्री बालिका PhD फेलोशिप योजना अगस्त 2026 से लागू है. इसके तहत हर साल करीब एक हजार छात्राओं का चयन करने का प्रावधान है. चयनित छात्राओं को चार साल तक हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाते हैं. चार साल की अवधि में एक छात्रा को कुल 4.8 लाख रुपये की सहायता मिल सकती है. अब इसी तरह छात्रों को भी आर्थिक सहायता देने की योजना पर काम किया जा रहा है.

    Share:

  • शरीर से ब्लीडिंग और चोट, प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर सस्पेंस

    Sat Sep 26 , 2026
    डेस्क: तीर्थनगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अब उनकी मौत पर सस्पेंस गहरा गया है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल और कमरे की जांच के दौरान शरीर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved