img-fluid

Bihar: सावन के तीसरे सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

August 17, 2026

लखीसराय. बिहार (Bihar) के लखीसराय (Lakhisarai) स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर (Ashokdham Temple) में सावन के तीसरे सोमवार (third Monday) को भगवान शिव (Lord Shiva) का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार गिरने से अचानक भगदड़ मच गई. इस दर्दनाक हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाके के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.


  • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. घायलों को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के वक्त मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा थी. श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में लगे हुए थे. इसी दौरान बिजली का तार गिरने से लोग घबराकर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. कई महिलाएं भीड़ में दब गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

    पौने सात बजे हुआ हादसा
    घटना के बारे में जानकारी देते हुए लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सावन का तीसरा सोमवार होने के करण प्रशासन ने मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के इंतजाम किए थे. प्रशासन की टीम तड़के तड़के 3:30 बजे से ही घटनास्थल पर मौजूद थे और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित थीं, लेकिन दो ट्रेनों के रुकने से भारी भीड़ मंदिर परिसर तक पहुंच गई थी और मंदिर में पहले से ही भीड़ मौजूद थी. इसी दौरान अप्रत्याशित भगदड़ मच गई.

    उन्होंने बताया कि सुबह 6:40-45 के करीब भीड़ बढ़ने से एक तरफ (खेत की तरफ) बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए. उन्होंने बताया कि तुरंत 10-15 लोगों को एंबुलेंस की मदद सेअस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

    प्रशासन पर लापवाही का आरोप
    मोकामा से अशोकधाम मंदिर पहुंचे एक प्रत्यक्षदर्शी विनोद कुमार ने प्रशासन की घोर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप उनकी पत्नी भीड़ में दब गईं और एक बेटी अभी-भी लापता है.

    उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर, जहां बांस की बैरिकेडिंग लगी थी. वहां लगभग 100 लोग बाहर से जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने भीड़ को धकेला, जिससे कई लोग गिर गए और उन पर चढ़कर अंदर घुसने लगे. वहां कोई प्रशासन नहीं था, कोई देखभाल नहीं थी. उन्होंने ये भी बताया कि प्रवेश का स्थान ढलान वाला था और धक्का-मुक्की के कारण बांस टूट गए, जिससे लोग नीचे गिर गए.

    Share:

  • उज्जैन : 24 घंटे के लिए खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, नागपंचमी और सावन सोमवार के दुर्लभ संयोग पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    Mon Aug 17 , 2026
    उज्जैन. महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर (Nagchandreshwar) महादेव मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। परंपरानुसार सबसे पहले श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से महंत विनीत गिरि महाराज (Mahant Vineet Giri Maharaj) ने मंदिर के द्वार खोले। इसके बाद सभी श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर की दुर्लभ प्रतिमा के पास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved