मनोरंजन

birth anniversary : शानदार और अदाकार इंसान भी थे विनोद मेहरा

birth anniversary फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा आज इस दुनिया में भी हैं। लेकिन वह आज भी अपने शानदार अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों में जीवित है।13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में जन्में विनोद मेहरा ने बतौर बाल कलाकार फिल्म रागिनी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में विनोद मेहरा ने किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाया था। साल 1971 में फिल्म ‘एक थी रीटा’ से बतौर अभिनेता विनोद मेहरा की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया और उन्हें फिल्म ‘अमर प्रेम’ ऑफर हुई। 1972 में आई फिल्म ‘अमर प्रेम’ और 1973 में आई फिल्म ‘अनुराग’ ने उनको फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद विनोद एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आये उनकी प्रमुख फिल्मों में बिंदिया चमकेगी, ज्योति बने ज्वाला, खूबसूरत, कर्तव्य, हवस, एलान,वक्त की आवाज, नागिन, लाल पत्थर, द बर्निंग ट्रेन , वक्त की आवाज, प्रेम प्रतिज्ञा आदि शामिल हैं।



विनोद मेहरा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने तीन शादियां की थी। उन्होंने अपनी पहली शादी अपनी माँ की मर्जी से साल 1974 में मीना ब्रोका से की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा लम्बी नहीं चल सकीं और 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इस दौरान विनोद मेहरा की नजदीकियां अभिनेत्री बिंदियां गोस्वामी के साथ बढ़ने लगी और पहली पत्नी से तलाक के बाद साल 1980 में विनोद मेहरा ने अभिनेत्री बिंदियां गोस्वामी से शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लम्बा नहीं चल सका और शादी के चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद विनोद मेहरा का नाम अभिनेत्री रेखा से जुड़ने लगा। लेकिन साल 1988 में विनोद मेहरा ने किरण से शादी कर ली। विनोद मेहरा और किरण के दो बच्चे हुए एक बेटा रोहन और बेटी सोनिया हैं।

30 अक्टूबर 1990 को दिल का दौरा पड़ने से विनोद मेहरा का निधन हो गया। विनोद मेहरा की मौत के बाद उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ केन्या जाकर रहने लगी। विनोद मेहरा की फिल्म जगत में एक अलग पहचान थी। विनोद मेहरा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय की विरासत को उनकी बेटी सोनिया आगे बढ़ा रही है। सोनिया आज बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म विक्टोरिया नंबर 203 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Share:

Next Post

WhatsApp का नया फीचर कराएगा यूजर्स की मौज! Group Admins को मिलेगी ये सुपरपावर

Sun Feb 13 , 2022
नई दिल्ली: वॉट्सएप (WhatsApp) दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. वॉट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए अपडेट्स जारी करता रहता है जिनसे उन्हें यूजर्स को नए फीचर्स देने का मौका मिल जाता है. खबरों की मानें तो वॉट्सएप के आने वाले अपडेट के जरिए जिस […]