मनोरंजन

birthday-special: आशुतोष राणा ने टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा का आज जन्मदिन है और वो 53 साल के हो गए हैं। आशुतोष का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में हुआ था। उनका असली नाम आशुतोष नीखरा है। उनका बचपन गाडरवारा में बीता, जहां से उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। आज आशुतोष के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

आशुतोष भले ही आज जाने माने फिल्म अभिनेता हों लेकिन उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल से की थी। उन्होंने साल 1995 में शुरू हुए शो स्वाभिमान से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसके अलावा भी वो कई सीरियल में नजर आए जिसमें फर्ज, साजिश और वारिस शामिल हैं। उन्होंने टीवी शो ‘बाजी किसकी’ और ‘सरकार की दुनिया’ भी होस्ट किया था। साल 2010 में उन्होंने टीवी सीरियल काली- एक अग्निपरीक्षा में ठकराल नाम के शख्स का नेगेटिव रोल निभाया।

टीवी सीरियल में कदम रखने के बाद अगले साल ही उन्होंने फिल्मों में भी डेब्यू कर लिया था। साल 1996 में उनकी फिल्म संशोधन रिलीज हुई जिसमें उन्होंने क्लर्क का रोल निभाया था। इसके बाद वो तमन्ना और कृष्ण अर्जुन फिल्म में दिखे लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म दुश्मन से। फिल्म में उन्होंने किलर का रोल निभाया था और उनके काम को बहुत सराहा गया था। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

इसके बाद साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म संघर्ष में भी आशुतोष नेगेटिव रोल में दिखे और इसमें भी उन्हें बहुत पसंद किया गया। आशुतोष को इस फिल्म में भी नेगेटिव रोल निभाने पर फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। आशुतोष ना केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, तेलेगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने तेलेगु में करीब 14, मराठी में 2, कन्नड़ में 2 और तमिल में करीब 6 फिल्मों में काम किया है।

आशुतोष राणा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की है। हाल ही में दोनों की शादी को 19 साल पूरे हुए हैं। आशुतोष पहली मुलाकात में ही रेणुका को पसंद करने लग गए थे। पहली ही मुलाकात में उन्होंने रेणुका को कहा था, ‘हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।’ रेणुका यह सुनकर काफी खुश हुईं।
मालूम हो कि जब आशुतोष और रेणुका की मुलाकात हुई तब उनका तलाक हो चुका था। आशुतोष से पहले रेणुका ने मराठी थियेटर राइटर और डायरेक्टर विजय केंकारे से शादी की थी, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चल सकी और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने आशुतोष राणा से शादी की, जो कि उम्र में उनसे दो साल छोटे हैं। दोनों के दो बेटे हैं शौर्यमान और सत्येंद्र।

 

Share:

Next Post

आशुतोष राणा ने कैसे किया था रेणुका शहाने से प्यार का इजहार

Tue Nov 10 , 2020
मुंबई। आशुतोष राणा और रेणुका शहाने की जोड़ी को इंडस्ट्री की कुछ शानदार जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों की आपसी केमिस्ट्री तगड़ी है। साथ ही दोनों की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। एक्टर आशुतोष राणा कई दफा ये कह चुके हैं कि वे अपनी वाइफ की वजह से ही इंडस्ट्री में इतना सक्सेसफुल है। […]