मनोरंजन

Birthday Special: हंसाने वाले डायरेक्टर साजिद खान की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव रहे


मुंबई। बॉलीवुड डायरेक्‍टर साजिद खान आज (23 नवंबर ) को अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन साल 1971 में मुंबई में उनका जन्‍म हुआ था। वह जब छह साल के थे तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा। तमाम परेशानियों से जूझने के बाद उन्‍होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें-

साजिद खान मीटू मूमेंट के कारण विवादों में रहे हैं। सलोनी चोपड़ा, प्रियंका बोस अहना कुम्रा जैसी कई एक्ट्रेस, फिल्म मेकर और मॉडल यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इसके बाद वह हाउसफुल 4 के डायरेक्टर पद से हट गए थे। हाउसफुल, हिम्मतवाला, हे बेबी जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके साजिद खान कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं। साजिद ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के शो मैं भी डिटेक्टिव से की थी। इसके बाद साल 1996 में म्यूजिकल काउंटडाउन शो इक्के पे इक्का को होस्ट किया। इस शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

साजिद का बचपन बेहद तकलीफ में गुजरा था। साजिद के मां-बाप का जब तलाक हुआ था तो साजिद खान केवल छह साल के थे। साजिद के पिता फिल्ममेकर थे, लेकिन नाकामी के कारण उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी। इससे उनका लीवर डैमेज हो गया था।  साजिद जब 14 साल के थे तो उनके पिता की मौत हो गई थी। साजिद खान की बहन फरहा खान ने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। साजिद 10वीं क्लास में तीन बार फेल हो चुके हैं। फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कहा था कि साजिद खान का सेट पर महिलाओं के प्रति व्यवहार अजीब होता था जो मुझे काफी परेशान करता था। साजिद गंदे जोक्स किया करते थे और महिलाओं के प्रति वो असभ्य था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने कहा था कि साजिद काफी बेहूदा और महिलाओं से भद्दे मजाक करने वाले व्यक्ति हैं। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अहाना कुमरा ने कहा- साजिद ने मुझसे पूछा- यदि मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूंगा तो क्या तुम एक कुत्ते के साथ सेक्स करोगी?  साजिद खान ने शो एंटरटेनमेंट की रात में बताया था कि वह 15 साल की उम्र में जेल जा चुके हैं। साजिद ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ ब्रूस ली की फिल्म देखने गए थे। फिल्म देखने के बाद वह घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने दोस्त से कहा कि वह रेलवे ट्रैक के बीच से चलकर घर जाएंगे।

साजिद ने बताया कि इसके बाद हवलदार ने हम दोनों को पकड़ा। साजिद कहते हैं कि मैं भागा तो हवलदार ने डंडा मारा। साजिद कहते हैं कि हमें पूरी रात लॉक अप में रखा गया था। हालांकि, सुबह एक पुलिस अधिकारी आया और उसने हमारी बातों से इंप्रेस होकर हमें छोड़ दिया। साजिद खान ने जैक्लीन फर्नांडिज को डेट किया था। साजिद ने जैक्लीन को हाउसफुल 2 में ब्रेक दिया था। इस फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। साल 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दरअसल जैक्लीन साजिद खान को लेकर काफी पोजेसिव थीं। साजिद को बिल्कुल पसंद नहीं था। साजिद खान और अजय देवगन बचपन के दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में साजिद खान ने कहा था कि अजय देवगन उनके खाने-पीने और सिगरेट का खर्चा उठाया करते थे। साजिद की लव लाइफ भी हमेशा उतार-चढ़ाव का शिकार रही। खुद साजिद बताते हैं कि उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया, लेकिन सभी उन्हें छोड़कर चली गईं। वजह सिर्फ इतनी थी कि वे ज्यादा फिल्मी थे। डायरेक्टर के मुताबिक कुछ समय तक तो हर लड़की उनसे खुश रहती थीं, लेकिन जब वे उन्हें फिल्मी डेट पर लेकर जाते थे, वो लड़कियां कई बार ऊब जाती थीं। उन्हें इस बात से चिढ़ होने लगती थी कि वे हमेशा सिर्फ और सिर्फ फिल्मों की बात करते हैं। इस सब के बावजूद भी साजिद खान ने कॉमेडी जॉनर में अपनी एक अलग जगह बना ली है। बॉलीवुड में उनके पास अक्षय कुमार और चंकी पांडे जैसे बेहतरीन दोस्त भी मौजूद हैं जो हमेशा उनका साथ देते हैं।

 

Share:

Next Post

आज शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या है

Mon Nov 23 , 2020
दोस्तों आज का दिन सोमवार है जो एक पावन दिन है । आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है […]