भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ओबीसी पर भाजपा ने लगाया दांव, कविता पाटीदार को बनाया प्रत्याशी

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी के चयन में बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। भाजपा ने ओबीसी वर्ग की कविता पाटीदार को प्रत्याशी बनाया है। कविता पाटीदार भाजपा की प्रदेश महामंत्री हैं। वह ओबीसी वर्ग से आती हैं। इंदौर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कविता पाटीदार के नाम पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्वीकृति दे दी है।


पटवा सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता भेरूलाल पाटीदार की बेटी कविता पाटीदार को महिला होने के साथ-साथ ओबीसी वर्ग से होने का फायदा मिला है। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की समर्थक मानी जाती हैं। इसके बाद भाजपा की दूसरी सीट पर सस्पेंस बढ़ गया है। कारण है कि मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने की पीयूष गोयल की चर्चा थी। उन्हें महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में प्रदेश से ही दूसरा नाम आएगा, इसकी संभावना भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि भाजपा दूसरे चेहरे के लिए किसी आदिवासी कैंडिडेट को चुन सकती है।

Share:

Next Post

पार्षद और महापौर के टिकट के लिए बनाया जा रहा फॉर्मूला

Mon May 30 , 2022
कांग्रेस हर वार्ड में नियुक्त करेगी पर्यवेक्षक और प्रभारी, भाजपा में विभिन्न स्तरों पर गहरा मंथन होगा भोपाल। नगर निगम चुनाव को लेकर आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद अब दावेदारी में दम लगाने का दौर शुरू हो गया है। हालांकि जिन परिस्थितियों में चुनाव हो रहे हैं, सिर्फ दावेदार ही नहीं, भाजपा और कांगे्रस भी […]