img-fluid

भाजपा ने बदला इस राज्य का प्रदेश अध्यक्ष

April 12, 2025

नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा विधायक नयनार नागेंद्रन (Nayanar Nagendran) को चेन्नई में पार्टी की बैठक के बाद भाजपा तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष (BJP Tamil Nadu Unit President) घोषित किया गया। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही नयनार नागेंद्रन का नाम तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष के तौर पर सामने आ गया था। हालांकि आज पार्टी की बैठक के बाद इसपर औपराचिक रूप से मुहर लग गई है। भाजपा नेता अन्नामलाई ने ही नयनार नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा था। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है।

बता दें कि शुक्रवार को अन्नामलाई ने नयनार नागेंद्रन के नाम का प्रस्ताव रखा था। वहीं नेताओं ने भी उनका अनुमोदन किया। इसके बाद नयनार नागेंद्रन ने अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने पर्चा दाखिल नहीं किया था। ऐसे में नयनार नागेंद्रन का तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हो गया था। हालांकि इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा आज शनिवार को की गई। इससे पहले चेन्नई में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक भी की गई, जिसके बाद नयनार नागेंद्रन को तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।


  • बता दें कि नयनार नागेंद्रन भारतीय जनता पार्टी के नेता और तमिलनाडु की तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले नागेंद्रन तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा नयनार नागेंद्रन पूर्व में तमिलनाडु सरकार में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। बता दें कि

    इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और अन्नाद्रमुक यानी AIADMK ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया। वहीं अमित शाह ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में फिर से NDA की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से NDA की जीत होगी। उन्होंने कहा है कि NDA पलानीसामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।

    Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Apr 13 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.00, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, रविवार, 13 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- दाम्पत्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved