
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhvinder Singh Sukkhu) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की (Met with Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) । इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को प्रदेश की जनता की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दीं ।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। सीएम सुक्खू ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के 75 लाख लोगों की तरफ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दीपावली की बधाई दी। वहीं, दोनों कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे।
माना जा रहा है कि शनिवार को उनकी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक हुई । इस मुलाकात में हिमाचल प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक गतिविधियों के अलावा प्रदेश में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा की । दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दोपहर बाद शिमला वापस लौटने की संभावना है। हालांकि, अभी तक उनका आधिकारिक टूर कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। ऐसे में उनकी वापसी के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved