भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा मुख्यालय बफर जोन घोषित, परिवहन मंत्री का बंगला बंद

  • कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने लिया फैसला

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने प्रदेश भाजपा कार्यलय को बफर जोन घोषित कर दिया है। जिसके तहत अब बाहरी व्यक्तियों की एंट्री नहीं होगी। साथ ही स्टाफ के अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बंगला सील कर दिया है। हालांकि प्रदेश भाजपा कार्यालय में लोगों की आवाजाही जारी है।
हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये नेता ज्यादातर समय पार्टी कार्यालय में रहकर नेता एवं कार्यकर्ताओं से मिलते थे। पॉजिटिव आने के बाद सुभाष भगत क्वारेंटाइन हो गए। उनका कार्यालय के अंदर ही एक फ्लैट है। वे उसी में रह रहे हैं। इसके अलावा अंदर ही करीब 10 परिवार भी रहते हैं। यही वजह है कि जिला प्रशासन ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय को बफर जोन घोषित कर दिया है। हालांकि भाजपा कार्यालय में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं की आवाजाही जारी है। एसडीएम कोलार राजेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यालय में सिर्फ दो ही परिवार हैं। उस इलाके को बफर जोन बना दिया बनाया है। इसके बाद यहां पर बैरिकेड्स लगाकर इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं इधर परिवहन मंत्री का बंगला भी बंद कर दिया है। उनके स्टाफ के लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अन्य कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया है। हालांकि मंत्री क्षेत्रीय प्रवास पर हैं।

Share:

Next Post

चीन के सामने इमरान ने टेके घुटने, पबजी से हटाया बैन

Fri Jul 31 , 2020
इस्लामाबाद। चीन के बढ़ते दबाव के सामने इमरान खान सरकार को एक बार फिर घुटने टेकने पड़े। सिर्फ 13 दिनों के भीतर ही इमरान खान सरकार ने ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम पबजी पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। 17 जुलाई को पाक सरकार ने इस गेम को इस्लाम विरोधी बताते हुए बैन […]