जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

सडक़ हादसे में भाजपा नेता तेजी सिंह की मौत, सीएम ने व्यक्त किया दुख

रायसेन। जिले के देवनगर थाना क्षेत्र में बीती रात भोपाल-सागर मार्ग पर रायसेन के पास सडक़ हादसे में देवरी के वरिष्ठ भाजपा नेता तेजी सिंह राजपूत की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
 
सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता 65 वर्षीय तेजी सिंह राजपूत शुक्रवार को देर शाम भोपाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवनगर थाना क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में वे देवरी से भाजपा के उम्मीदवार थे। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया है कि – ‘ प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय तेजीसिंह जी राजपूत ‘ककाजू’ के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और समर्थकों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।’
Share:

Next Post

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में बोले राजनाथ, चीन खुद को संभाले, हम भी हैं तैयार

Sat Sep 5 , 2020
नई दिल्ली । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को कड़े और स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पूर्वी लद्दाख में तनाव का एकमात्र कारण चीनी सैनिकों का आक्रमक रवैया है और ऐसा चलता रहा तो भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। भारत सीमा प्रबंधन के प्रति […]