भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

28 सीटों पर एक साथ कूदे भाजपा के दिग्गज नेता

  • उपचुनाव वाले क्षेत्रों में होंगे मंडल सम्मेलन

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजनीतिक कार्यक्रमों में 100 लोगों की भीड़ की बाध्यता खत्म कर दी है। इसके साथ ही भाजपा पूरी तैयारी के साथ आज से चुनाव प्रचार में उतर गई है। पार्टी ने उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडलों के सम्मेलन आयोजित किए हैं। जिनमें मप्र भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं को उतारा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगर विधानसभा के कानड, हाटपिपल्या के क्षिप्रा और सुवासरा के कयामपुर मंडल में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा मेहगांव, दंदरौआ, गोहद विधानसभा के चितौरा, भाण्डेर में, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर पूर्व में मंडल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा फग्गनसिंह कुलस्ते, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, सांसद राकेश सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री कमल पटेल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, बंशीलाल गुर्जर मंडल सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।

निशाने पर रहेंगे कमलनाथ
भाजपा ने उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जमकर घेरा है। आज होने वाले मंडल सम्मेलनों में भी भाजपा नेताओं ने कमलनाथ को निशाना बनाया है। मंडल सम्मेलनों को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से सभी नेताओं को गाइडलाइन जारी की गई है। तय रणनीति के तहत ही भाजपा नेता कांग्रेस और कमलनाथ पर हमला बोल रहे हैं। भाजपा नेता लोगों के बीच कमलनाथ सरकार की नाकामियां गिना रहे हैं।

Share:

Next Post

बागी विधायकों से वसूली जाए उप चुनाव के खर्च की राशि

Fri Oct 9 , 2020
कांग्रेस की याचिका पर हाईकोर्ट करेगा सुनवाई भाजपा में शामिल हुए 25 पूर्व विधायकों से एक-एक करोड़ रुपए लिए जाने की मांग भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसके जरिए। बागी विधायकों से उप चुनाव के खर्च की राशि वसूले जाने की मांग की गई है। इससे कांग्रेस से […]