भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसतंव सिंह के निधन पर सीएम शिवराज समेत भाजपा नेताओं ने जताया शोक

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज रविवार सुबह निधन हो गया। जसवंत सिंह 82 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में 25 जून को भर्ती कराया गया था। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री के निधन पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जसवंत सिंह के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा ‘देश ने अपने एक सच्चे एवं समर्पित सेवक श्री जसवंत सिंह जी के रूप में अपना एक अमूल्य सपूत खो दिया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि! एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय श्री जसवंत सिंह जी ने पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ आजीवन देश की सेवा करते रहे। एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा करने के बाद आपने रक्षा मंत्री, विदेश और वित्त मंत्री के रूप में देश की सेवा की। ऐसे सच्चे सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जसवंत सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में कहा ‘पूर्व वित्त एवं रक्षा मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन की दुखद सूचना मिली है। एक सैनिक और प्रभावी राजनेता के रूप में देश की सेवा और विकास में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश वियजवर्गीय ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा ‘पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री जसवंत सिंह जी को सादर श्रद्धांजलि। वे वाजपेयी-सरकार में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे थे। भाजपा की जड़ों को मजबूती देने में उनके अभूतपूर्व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
Share:

Next Post

फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: शिवराज

Sun Sep 27 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के खत्म होते ही मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना फिर से शुरू कर दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। इसके लिए प्रदेश के जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ढाई एकड़ भूमि वाले किसानों के बच्चे […]