उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

तीन जनपद हारी भाजपा, आज फिर घमासान

  • घटिया, महिदपुर, तराना में आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव

उज्जैन। कल जनपद हारी भाजपा के सामने आज फिर घमासान की स्थिति है। मुकाबला सिर्फ घटिया और महिदपुर में ही होगा। बाकी तराना में कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है यदि भाजपा ने यहाँ मेहनत की दो-दो जनपद भाजपा के खाते में आ सकती। कल उज्जैन बडऩगर और खाचरौद में जनपद के चुनाव थे तीनों ही जगह कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए और बोर्ड भी कांग्रेस का ही बना है। ऐसे में भाजपा जनपद चुनाव में बिखरी हुई दिखाई दे रही है। बडऩगर में 25 में से 16 भाजपा समर्थित जीतने के बाद भी भाजपा का बोर्ड नहीं बन पाया। यहाँ उम्मीदवार शंभू मालवी 1 वोट से हार गए, वहीं उज्जैन में भी स्थिति बहुत अच्छी थी और भाजपा के पास 25 में से 13 वोट थे। इसके बावजूद भाजपा को 9 ही वोट मिले, वहीं खाचरौद में कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत थी। इस प्रकार तीनों ही जनपद भाजपा कल हार गई। आज फिर बची हुई तीन जनपद घटिया, महिदपुर और तराना में चुनाव होने हैं।



इन तीनों स्थानों के मुकाबले में भाजपा सिर्फ घटिया और महिदपुर में ही मुकाबला करने की स्थिति में है। तराना में तो कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। घटिया में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित 11 सदस्य चुनाव जीते हैं और तीन निर्दलीय भी भाजपा के हैं, वहीं 9 सीटों पर कांग्रेस जीती है। ऐसे में अध्यक्ष बनाने के लिए 13 वोट चाहिए। भाजपा के पास निर्दलीय मिलाकर 14 है। यहाँ मुकाबला कड़ा हो सकता है। महिदपुर की बात की जाए तो यहाँ भाजपा समर्थित 10 उम्मीदवार जीते हैं और 9 कांग्रेस के जीते हैं तथा 7 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। बताया जाता है कि यहाँ विधायक बहादुर सिंह चौहान ने कांग्रेस के जीते हुए जनपद सदस्यों को बीजेपी की सदस्यता दिलवा दी है। ऐसे में यहाँ मुकाबला भाजपा जीत सकती है लेकिन यह सब कुछ सही जब होगा तब वोटिंग भाजपा के पक्ष में हो जाए। इसके अलावा तराना में तो स्थिति बिल्कुल साफ है वहाँ से 25 में से 16 उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित जीते हैं और 9 पर बीजेपी है। यहाँ कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। अब भाजपा की नजर 2 जनपद पर है, सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Share:

Next Post

राजधानी में शहडोल की महिला को सीएम से मिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Thu Jul 28 , 2022
जालसाज ने सीएम से समय दिलाने का कहकर अपने घर में दिया वारदात को अंजाम भोपाल। राजधानी में शहडोल की महिला से मुख्य मंत्री से मुलाकात कराने के नाम पर बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात पिछले साल की है, आरोपी कई महीनों तक पीडि़ता को सीएम से समय दिलाने का झांसा देता रहा। […]