उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

उज्जैन सहित प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में भाजपा महिला मोर्चा का शुरू होगा स्मार्ट वूमेन अभियान

  • प्रबुद्ध महिलाओं के सहारे समाज में पैठ बनाने की योजना-स्व सहायता समूहों के सम्मेलन भी होंगे

उज्जैन। मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली बड़ी जीत के बाद अब पार्टी लोकसभा चुनाव में जुट गई है। उज्जैन सहित प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में भाजपा महिला मोर्चा का स्मार्ट वूमेन अभियान शुरू होगा।


विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत की वजह मोर्चा और प्रकोष्ठों द्वारा अपने-अपने लक्षित वर्ग को साधने के लिए किए प्रयास के चलते चुनाव में भाजपा को 230 में से 163 सीटें मिलने से उत्साहित मोर्चा-प्रकोष्ठों ने नए अभियानों और कार्यक्रमों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। महिला मोर्चा प्रदेश की सभी स्मार्ट सिटी में प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएँ जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, प्राध्यापक, वैज्ञानिक को पार्टी से जोडऩे के लिए स्मार्ट वूमेन अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर स्मार्ट सिटी हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि पार्टी से अभी प्रबुद्ध वर्ग की जो महिलाएँ जुड़ी हैं, उनके माध्यम से इसी श्रेणी की अन्य महिलाओं को जोडऩे के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएँगे। स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के सम्मेलन भी मोर्चा कराने जा रहा है। मार्च के पहले डेढ़ लाख और हितग्राहियों से संपर्क कर उनके साथ की सेल्फी अपलोड की जाएगी। इसके अलावा कमल मित्र अभियान की गति भी मोर्चा बढ़ाने जा रहा है इसमें महिलाओं को केंद्र सरकार की 15 योजनाओं की जानकारी देने के बाद परीक्षा ली जाएगी कि उन्होंने कितना समझा। पास होने पर उन्हें प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। बाद में यह महिलाएँ अन्य को योजनाओं की जानकारी देंगी।

Share:

Next Post

राम मंदिर के लिए 75 साल करना पड़ा इंतजारः ज्योतिरादित्य सिंधिया

Thu Dec 28 , 2023
नई दिल्लीः केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या में चल रही तैयारियों और अयोध्या एयरपोर्ट को लेकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट के लोकार्पण को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा 30 दिसंबर […]