जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे ससुराल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

– विमानतल से संभागीय कार्यालय तक निकला रोड शो

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Bharatiya Janata Party (BJP)) जेपी नड्डा (JP Nadda) भोपाल प्रवास के बाद बुधवार शाम को जबलपुर (Jabalpur) पहुंच गए। यहां डुमना विमानतल पहुंचने पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी जबलपुर पहुंचे हैं।


अभूतपूर्व उत्साह से अभिभूत हूं : जेपी नड्डा
डुमना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि हम चुनावी समर में उतर चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ता विचारों से लैस होकर जनता के बीच जाएं। जनता का आशीर्वाद लें और महाकौशल और मध्यप्रदेश में फिर से कमल को आशीर्वाद दिलाए।

उन्होंने कहा कि मुझे आपसे मिलने बहुत पहले आना था लेकिन कोरोना के कारण मेरा प्रवास नहीं हो पाया। आज अभूतपूर्व उत्साह को देखकर मैं अभिभूत हूं। जिस गर्मीजोशी के साथ स्वागत किया है, यह किसी व्यक्ति का स्वागत नहीं बल्कि विचारधारा के लिए कार्य कर रहे हैं, उसका स्वागत है।

40 से अधिक स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत
विमानतल पर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी की। इसके पश्चात रोड शो के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संभागीय कार्यालय रवाना हुए। रोड शो में 40 से अधिक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंच के माध्यम से पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी, कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अधिक कैलाश जाटव, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, नन्दनी मरावी आदि कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि जेपी नड्डा की जबलपुर में ससुराल है। वे यहां तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद अपनी ससुराल पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को नड्डा जबलपुर में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भोपालः तीन मंजिला मकान तुड़ाई के दौरान ढहा, एक मजदूर की मौत

Thu Jun 2 , 2022
भोपाल। भोपाल (Bhopal) के शाहपुरा इलाके में बुधवार शाम को एक तीन मंजिला मकान (three storey house) अचानक भरभराकर गिर (fell down) गया। इसके मलबे में तीन मजदूर दब गए। हालांकि दो लोगों को तुरंत निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर की मौत (death of a worker) हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस […]