भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मतदान से पहले भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

  • आज से फिर घर-घर जाएंगे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता आज से लोगों के घर-घर जाएंगे और सरकारी की उपलब्धि गिनाएंगे एवं विपक्ष की नाकामियों को बताएंगे। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन संमिति की बैठक में जनसंपर्क अभियान का निर्णय लिया गया। अभियान की शुरूआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा आज रायसेन जिले की सांची विधानसभा में बूथ संपर्क कर करेंगे। भाजपा उपचुनाव वाली 28 विधानसभाओं के प्रत्येक बूथ पर 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उपचुनाव को लेकर चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए कहा कि 28 विधानसभाओं के उपचुनाव की दृष्टि से चुनाव प्रबंध समिति लगातार अपने काम में लगी है। चुनाव प्रबंध समिति ने बेहतर काम करते हुए बूथ, मंडल और सेक्टर सम्मेलनों के माध्यम से चुनाव अभियान को जमीन पर उतारने का काम किया है। बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ चुनाव में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ‘बूथ जीता तो चुनाव जीताÓ के मंत्र के साथ चुनावी रण में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर 26 अक्टूबर विजयादशमी से 1 नवम्बर तक विजय जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इस अभियान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर तक पहुंचकर विजय संपर्क अभियान में शामिल होंगे।

Share:

Next Post

भाजपा में सत्ता की हवस साफ दिख रही है: कमलनाथ

Mon Oct 26 , 2020
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है 10 नवंबर को क्या परिणाम आने वाले है , अपनी संभावित करारी हार का अंदेशा उन्हें हो […]