बड़ी खबर

भाजपा ने शुरू की महाविकास अघाड़ी से मुकाबले की तैयारी, राज ठाकरे के साथ बन सकता है नया गठबंधन

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में बीते कुछ महीनों से कुछ न कुछ चल ही रहा है। अब खबर है कि उद्धव गुट वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाविकास अघाड़ी को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा ने एकनाथ शिंदे के बाद अब मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर भी डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।

खबर है कि मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, कुछ समय पहले खुद सीएम शिंदे व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख से मुलाकात की थी। सीएम शिंदे का भी कहना है कि दीपावली के मौके पर राज ठाकरे साथ उनके बेटे की मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी। वहां कोई राजनैतिक चर्चा नहीं हुई।


मनसे के साथ गठबंधन कर सकती है भाजपा
राज्य की सियासी अटकलों पर कब विराम लगेगा, यह तो भविष्य जाने। लेकिन इस बात की चर्चा जोरों पर है कि भाजपा आने वाले समय में शिंदे गुट व मनसे के साथ मिलकर गठबंधन बना सकती है। हालांकि, मनसे और शिंदे खेमे के नेता इस मुलाकात को महज शिष्टाचार भेंट बता रहे हों लेकिन राज ठाके की पार्टी के इकलौते विधायक राजू पाटिल का कहना है कि शिंदे गुट, भाजपा और मनसे के विचार मिलते हैं। भविष्य में गठबंधन पर चर्चा की जाएगी और अगर इसके लिए वे हां कहते हैं तो हम तैयार हैं।

Share:

Next Post

दिवाली पर जहरीला मध्यप्रदेश, उज्जैन सबसे ज्यादा प्रदूषित

Wed Oct 26 , 2022
  भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के बाद इंदौर भोपाल। दिवाली (Diwali) पर जमकर पटाखे फोड़े गए। नतीजतन मप्र की फिजा खराब हो गई। सबसे ज्यादा प्रदूषित उज्जैन (Ujjain) हो गया, जहां एयर क्वालिटी (Air Quality) 267 तक पहुंच गई। वहीं जबलपुर (Jabalpur), इंदौर (Indore), ग्वालियर ( Gwalior) व भोपाल (Bhopal) में भी हवा का स्तर कमजोर […]