भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में आत्मनिर्भर बनेगी भाजपा, पार्टी के सभी दफ्तर होंगे पेपरलेस

भोपाल। जैसे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है आत्मनिर्भर भारत, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नारा है आत्म निर्भर मध्यप्रदेश, ठीक वैसे ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी को आत्मनिर्भर भाजपा बनाने लिए कमर कस ली है। भाजपा अब खुद को अपग्रेड करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के सभी दफ्तर अब पेपरलेस होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केद्र्र सरकार ने संसद में पेपर लेस बजट पेश कर उदाहरण पेश किया है। उसी तर्ज पर पार्टी अपने सभी दफ्तरों को पेपर लेस करेगी। इसके लिए पार्टी दफ्तरों को अपग्रेड किया जाएगा। आने वाले समय में एमपी पूरे देश में पार्टी स्तर पर नंबर वन आइडियल स्टेट बनेगा। पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा चाहते हैं कि मध्यप्रदेश संगठन के स्तर पर नंबर वन स्टेट हो। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने को अपग्रेड करने की तैयारी कर रही हैं। वीडी शर्मा ने कहा नगरीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। भाजपा हमेशा चुनाव में विपक्ष को चुनौती मानती है। उस चुनौती से निपटने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता पूरे समय तैयार रहता है।

पार्टी का आत्मनिर्भर फार्मूला होगा लागू
शर्मा ने कहा पार्टी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईटी के क्षेत्र में बेहतर तरीके से काम करने के अनुकूल ढाला जा रहा है। आत्मनिर्भर भाजपा के फार्मूले पर कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ पार्टी चलाने के लिए अपना योगदान दे रहा है। उसी तर्ज पर भाजपा के सभी दफ्तरों का अपग्रेड किया जाएगा और सभी दफ्तर पेपरलेस होंगे।पार्टी का तंत्र इसके लिए तेजी के साथ काम कर रहा है। सत्ता और संगठन के बीच समन्वय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है पार्टी की विशेष कार्य पद्धति है। नए स्वरूप में पार्टी को अपडेट किया जा रहा है।

बूथ लेवल तक चुनाव की तैयारी
शर्मा के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव के लिए बूथ से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लडऩे के लिए तैयार हैं। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और इसे दोहराने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती के साथ चुनाव लडऩे के लिए तैयार है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी गरीब कल्याण की योजनाओं के सहारे उतरेगी। उज्जैन में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी नेताओं को पार्टी के बाहर चाणक्यगिरी दिखाने की बात पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी के अंदर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन पार्टी टीम स्प्रिट के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ता सामूहिक नेतृत्व के आधार पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में एमपी पूरे देश में पार्टी स्तर पर नंबर वन आइडियल स्टेट बनेगा।

Share:

Next Post

दोस्ती से इनकार करने पर किशोरी की हत्या, परिवार ने लगाया रेप का आरोप

Tue Feb 16 , 2021
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में रहने वाली दलित किशोरी की पड़ोसी युवक ने दोस्ती से इनकार करने पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। परिजनों ने एक और आरोपी के घटना […]