उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

पार्टी को ऑनलाइन चंदा देंगे भाजपाई

  • अगले महीने से अभियान शुरू करने की तैयारी

उज्जैन। अगले माह से शुरू होने वाले भाजपा के आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर भाजपा ने तय किया है कि वह अब ऑनलाइन चंदा ही लेगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। 11 फरवरी से यह अभियान शुरू होना है। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा अब अपनी पार्टी के संचालन के लिए हर साल की ही तरह राशि इक_ा करने जा रही है। प्रत्येक जिले से इक_ा की जाने वाली इस राशि का उपयोग पार्टी के कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाता है और इसमें से आधी राशि संबंधित जिले को दी जाती है। पिछले साल इंदौर भाजपा संगठन को 5 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया था, जिसमें लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए भाजपा नेताओं ने इक_ा कर प्रदेश संगठन को सौंपे थे। बताया जा रहा है कि इस बार भी लक्ष्य बढ़ाकर दिया जाएगा।


11 फरवरी से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन अपनी रूपरेखा तैयार कर रहा है। बूथ विस्तारक अभियान निपटने के बाद कार्यकर्ताओं को इस योजना पर काम करने के लिए दिया जाएगा। इसे माइक्रो डोनेशन नाम दिया गया है, जिसमें 5 रुपए से लेकर 1 हजार रुपए की सहयोग निधि देना होगी, जो ऑनलाइन होगी। इच्छा से कोई भी इससे ज्यादा की सहयोग निधि ऑनलाइन भाजपा के खाते में जमा कर सकता है। स्थानीय स्तर पर अभी इस योजना की जानकारी नहीं है। संगठन का कहना है कि भोपाल से पूरी कार्ययोजना आने के बाद स्थानीय स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें जवाबदारी दी जाएगी।

Share:

Next Post

पढऩा लिखना एवं नवभारत साक्षरता अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

Fri Jan 28 , 2022
उज्जैन। साक्षरता हर व्यक्ति का अधिकार है जिसे पूर्ण करने हेतु प्रौढ़ साक्षरता पहली प्राथमिकता है एवं पढऩा-लिखना अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रौढ़ों को समयबद्ध नीति के अंतर्गत साक्षर करने के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सफल बनाएंगे। यह बात कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित पढऩा […]