भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हर बूथ पर डिजिटल सेंटर बनाएगी भाजपा

  • भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू, पार्टी का आकांक्षी सीटों पर फोकस

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी का बूथ विस्तारक अभियान-2 मंगलवार से शुरू हो गया है। इस अभियान के जरिए बीजेपी का फोकस आकांक्षी सीटों पर है। बीजेपी के बड़े नेता कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर जाएंगे। अभियान की शुरुआत पर बीजेपी के बढ़े नेता बूथ पर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल उत्तर विधानसभा के बूथ 39 पर बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान का मतलब लोगों के बीच रहना, उन्हें पार्टी से जोडऩा है। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल मध्य विधानसभा के वार्ड क्रमांक 51 के बूथ क्रमांक 242 एवं उत्तर विधानसभा स्थित चौक मंडल के वार्ड 23 के बूथ क्रमांक 62 पर पहुंचे। इसी तरह बीजेपी के बढ़े नेता अलग-अलग जगहों पर बूथ विस्तारक अभियान के शुभारंभ पर पहुंचे। आगामी 10 दिनों तक पार्टी और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ पर पहुंचेंगे। यहां पर संगठन की तरफ से तय किए गए 22 कामों के माध्यम से बूथ को मजबूत करेंगे। पार्टी ने कार्यकर्ता को बूथ मजबूत करने के लिए वोटरों को जोडऩे का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत पन्ना प्रमुख, पन्ना समितियों को वोटर्स के साथ संपर्क में रहने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य तय किया है।

सीएम ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 का मतलब सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि हमेशा लोगों के बीच रहना है। उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ दिलाना और पार्टी के साथ जोडऩा भी है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पार्टी की कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का काम लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ सबको मिलता है। हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं और उन्हें यह समझाएं भी कि उन्हें इस योजना का लाभ कैसे मिल रहा है। अगर कार्यकर्ता हितग्राहियों को यह बात समझाने में सफल हो गए, तो उनके मन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम जागेगा।


51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूर्ण करें कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित राज्य बन गया है। महिला सशक्तीकरण के काम में जुटी हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘लाडली बहना योजनाÓ लाकर इतिहास बनाया है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं के कारण आज बेटी बोझ नहीं, बल्कि हमारा अभिमान बन गई हैं। यह महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का ही प्रभाव है कि प्रदेश में अब 1000 बेटों पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने आवास योजना में गरीबों को देकर अपने घर के सपने को पूरा किया है। आयुष्मान भारत आजादी के बाद गरीबों का जीवन बचाने वाला पहला अभियान बन गया है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने संबल योजना के माध्यम से गरीबों को संबल दिया। गरीबों का जीवन स्तर उठाना भाजपा का संकल्प है। पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बनी है। आज देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आज से शुरू हो रहे अभियान के अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोडऩे के साथ ही भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का लाभ भी पात्र नागरिकों को दिलाने में जुट जाएं, जिससे हमें बूथों पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने में मद्द मिलेगी।

Share:

Next Post

हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश... भूमाफियाओं के आगे प्रशासन भी बेबस

Wed Mar 15 , 2023
कैसे होगा निराकरण प्रकरण चिराग शाह के भी विरुद्ध… लेकिन पुलिस ने धाराओं का ही खात्मा कर डाला… सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक ने लिया संज्ञान… फिर भी यह हालत कालिंदी गोल्ड शिकायतें 96, निराकृत 27, अब भी शेष 69, फिनिक्स देवकॉन शिकायतें 88 निराकृत 46 अब भी शेष 42 सैटेलाइट हिल्स शिकायतें […]