भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अगले 10 दिन तक बूथों पर रहेगी भाजपा

  • बूथ विस्तारक अभियान के तहत उतरेंगे नेता, कार्यकर्ता

भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि गत वर्ष हमने ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक अभियान चलाया था। उस अभियान के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं ने 64 हजार 634 बूथों को डिजिटल बनाने का काम किया था। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और पन्ना प्रमुख बनाने का काम हमने उस समय किया था। अब 14 से 24 मार्च तक बूथ विस्तारक अभियान-2 चलाया जाएगा और इस दौरान 10 दिनों तक पूरी पार्टी बूथों पर रहेगी।



शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी आदि सभी बूथों पर रहेंगे। 10 दिनों तक प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे और जो 22 प्रकार के काम पार्टी संगठन ने तय किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान-2 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएंगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोडने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर की वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। हर बूथ पर एक हितग्राही, महिला, युवा प्रमुख की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बूथ सशक्तीकरण अभियान से संबंधित टोली ने यह तय किया है कि अब हम एक पन्ना जो दो पेज से मिलकर बनता है, उसमें से हर पेज के लिए एक अर्ध पन्ना प्रमुख बनाएंगे। एक कार्यकर्ता को 30 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी और प्रदेश में 19 लाख कार्यकर्ता इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मप्र की सरकार ने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी द्वारा मप्र की महिलाओं को आगे लाने के लिए पन्ना समिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को जोडऩा, यह हमारे अभियान में शामिल है।

Share:

Next Post

शिवराज ने श्योपुर में रखी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला

Mon Mar 13 , 2023
केन्द्रीय मंत्री तोमर और सिंधिया की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले श्योपुर में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रख दी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्योपुर बदल रहा है, यहाँ विकास की […]