भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से बापू की जयंती तक सेवा का अभियान चलाएगी भाजपा

  • प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बूथ स्तर तक सेवा कार्य करेगी पार्टी

भोपाल। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा का अभियान चलाएगी। इस अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर आयोजित किए जाने वाले सेवा कार्यों की पूरी योजना और रचना तैयार की है। इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा यूथ कनेक्ट के माध्यम से 75 लाख पौधे रोपेगा, जिसमें ढाई लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही।

केंद्र और राज्य सरकारों की जनहित की योजनाएं भाजपा की ताकत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें गरीबों का जीवन बदलने का कार्य कर रही है। यही भारतीय जनता पार्टी की बड़ी ताकत हैं और नगरीय तथा ग्रामीण निकाय चुनावों में भाजपा की मिली सफलता में इन योजनाओं की बड़ी भूमिका है। गरीब कल्याण की ये योजनाएं जमीन पर उतारने के लिए प्रत्येक बूथ पर पार्टी संगठन और सरकार मिलकर काम करेंगे और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे। कैसे उतरें इन योजनाओं को प्रत्येक बूथ पर संगठन और सरकार मिलकर जनता तक पहुंचेंगे।


भाजपा देगी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
शर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि चुनकर आए हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छा नेतृत्व प्रदान कर सकें, जनता की सेवा की अपनी भूमिका का निर्वाह सफलतापूर्वक कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन इन जनप्रतिनिधियों को उनकी भूमिका से संबंधित प्रशिक्षण देगा।

वोट शेयर 51 प्रतिशत तक लाना हमारा प्रयास
शर्मा ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है। पार्टी ने गांवों और कस्बों के स्तर तक जाकर जीत का परचम फहराया है। इन चुनावों में पार्टी ने 50 प्रतिशत तक वोट शेयर हासिल किया है। आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा कि पार्टी के वोट शेयर को 51 प्रतिशत वोट शेयर तक लाया जाए। इसके लिए कहां, किस तरह के सुधार की जरूरत है, पार्टी संगठन उस पर विचार करेगा।

संगठन पर्व में सक्षम बने बूथ
शर्मा ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने प्रदेश में पार्टी के संगठन को न सिर्फ खड़ा किया, बल्कि उसे अपने परिश्रम से सींचा भी। ऐसे मनीषी कार्यकर्ता के जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी ने संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया और संगठन के विस्तार तथा उसे सुदृढ़ बनाने के लिए कई अभियान किए। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, संगठन पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए अपना समय दिया और कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। बूथों के डिजिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 64634 बूथों में से 99 प्रतिशत बूथ डिजिटल हो गए हैं। इस अभियान का लक्ष्य हर बूथ को सक्षम बनाना है क्योंकि सक्षम बूथ और बूथ स्तर के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की ताकत हैं।

Share:

Next Post

चीतों को लाने के लिए बन रहा नया हेलीपैड

Sat Sep 3 , 2022
पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन भोपाल। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही लोगों को अफ्रीकी चीते देखने मिलेंगे। प्रदेश में चीतों को लाने की तैयारियां जोरों शोर से जारी हैं। श्योपुर में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिनमें से दो पर अफ्रीकी चीतों की एंट्री होगी जबकि […]