उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भाजपा आज से शुरू करेगी समर्पण निधि अभियान

  • पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देकर-उज्जैन में भी बड़ा टारगेट

उज्जैन। भाजपा कार्यालय पर हुई आजीवन निधि जुटाने की मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि सभी पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जुट जाएं और पूरा सहयोग करें। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है। सुबह उन्हें भाजपाई श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आज से समर्पण निधि इक_ा करने के अभियान में जुट जाएंगे। यह अभियान आज सभी मंडलों एवं बूथों पर एक साथ शुरू किया जाएगा। संगठन को आर्थिक मजबूती देने के लिए जिले में एक करोड़ की समर्पण निधि जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। एक दिन भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर अभियान को लेकर बैठक रखी गई। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से समर्पण निधि अभियान के प्रदेश प्रभारी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने आजीवन सहयोग निधि की शुरुआत की थी।


भाजपा के कार्यकर्ता इस वर्ष समर्पण निधि का लक्ष्य लेकर प्रत्येक बूथ पर जुटेंगे और लक्ष्य को पूरा कर कुशाभाऊ ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आज प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पूरे जिले में अभियान शुरू हो जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया ने कहा कि समर्पण भाव से ही पार्टी आगे बढ़ती है एक समय जब पार्टी के पास धन की बहुत कमी होती थी तब कई नेताओं ने रात दिन एक कर इस पार्टी को बड़ा किया है जो आज एक वटवृक्ष के रूप में दिखाई दे रही है। बैठक में बूथ विस्तारक योजना के प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बूथ विस्तारक अभियान की रूपरेखा बताई। बैठक को दिवाकर नातू ने भी संबोधित किया। इसके अलावा विधायक पारस जैन, विभाष उपाध्याय, सनवर पटेल, तनवीर अहमद, राजेन्द्र भारती, जगदीश अग्रवाल, सोनू गेहलोत सहित नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे। संचालन विशाल राजोरिया ने किया।

Share:

Next Post

42 किलो नकली मिल्क केक जब्त किया, प्रकरण

Fri Feb 11 , 2022
खाद्य विभाग की टीम ने संचालक के खिलाफ की कार्रवाई- कई जगह बिक रही है मिलावटी सामग्री उज्जैन। चिंतामण गणेश मंदिर के आसपास प्रसाद की दुकानों पर मिलावटी सामान बेचने की खबरें आती रहती हैं। कल कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम यहाँ जाँच करने पहुँची और क्षेत्र में संचालित सांवरिया सेठ […]